Loading...
लारा दत्ता की 14 साल की बेटी ने जीती टेनिस चैंपियनशिप, खुशी से झूम उठीं अभिनेत्री
'रामायण' की सफलता के बीच लारा दत्ता को मिली एक और बड़ी खुशखबरी

लारा दत्ता की 14 साल की बेटी ने जीती टेनिस चैंपियनशिप, खुशी से झूम उठीं अभिनेत्री

Nov 19, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

'रामायण' की सफलता का जश्न मना रहीं अभिनेत्री लारा दत्ता के लिए खुशी का एक और मौका आया है। उनकी 14 साल की बेटी सायरा भूपति ने UAE में आयोजित एक टेनिस चैंपियनशिप जीत ली है। लारा हाल ही में बेटी के साथ फुजैराह के 'टेनिस एंड कंट्री क्लब' में हुए टूर्नामेंट में पहुंची थीं। इस खास मौके की तस्वीरें साझा कीं और बेटी की जीत पर खुशी जताते हुए उसके तेजी से बड़े होने पर भावुक प्रतिक्रिया दी।

फैसला

लारा ने तस्वीरों में छुपाया बेटी का चेहरा

लारा ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें टूर्नामेंट के दौरान बिताए गए खास पलों की झलक देखने को मिली।

तस्वीरों में एक गर्वित मां के रूप में लारा अपनी बेटी सायरा के साथ पोज देती और उसकी जीत का जश्न मनाती नजर आईं।

हालांकि, लारा ने तस्वीरों में बेटी का चेहरा इमोजी से ढककर उसकी निजता का ध्यान रखा। बता दें कि सायरा, टेनिस स्टार महेश भूपति और लारा की बेटी हैं।

नोट

लारा ने बेटी के लिए लिखा दिल छू लेना पा नोट

लारा ने इस पोस्ट के साथ सायरा के साथ यात्रा करने और उसे जीतते हुए देखने के अपने अनुभव के बारे में एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया।

उन्होंने लिखा, "मैं अपनी बेटी (जो अब मुझसे भी लंबी हो गई है) के साथ टूर पर गई थी और जीत के साथ वापस लौटी। मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व है।"

लारा का यह पोस्ट देखने के बाद सभी उनकी बेटी को बधाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

शादी

कब हुई थी लारा-महेश की शादी?

लारा और महेश की शादी फरवरी 2011 में हुई थी। इस जोड़े ने पहले मुंबई में एक समारोह में शादी की और फिर गोवा में ईसाई रीति-रिवाजों से विवाह किया।

20 जनवरी, 2012 को उनके घर बेटी सायरा भूपति का जन्म हुआ।

महेश भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT