Loading...
ललित मोदी की जिंदगी से उठेगा पर्दा, साजिद नाडियाडवाला का अब तक का सबसे बड़ा दांव
ललित मोदी की जिंदगी पर साजिद नाडियाडवाला का बड़ा दांव

ललित मोदी की जिंदगी से उठेगा पर्दा, साजिद नाडियाडवाला का अब तक का सबसे बड़ा दांव

Sep 18, 2026
02:49 pm

क्या है खबर?

IPL के संस्थापक और भारत के सबसे चर्चित विवादित चेहरों में शामिल ललित मोदी पर एक भव्य बायोपिक बनने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि जानी-मानी लेखक-निर्माता स्नेहा रजानी इसकी प्रोडक्शन टीम का अहम हिस्सा हैं। क्रिकेट, पैसों और विवादों से भरी ललित मोदी की जिंदगी के अनसुने पन्नों को बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारी जोरों पर है।

बायोपिक

विवादों से भरा सफर अब सिनेमाघरों में

ललित मोदी की जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नींव रखने से लेकर इसके कमिश्नर रहने तक, उनका सफर कई बड़ी उपलब्धियों और विवादों से भरा रहा है।

अब भारतीय खेल और बिजनेस इतिहास का यsह चर्चित अध्याय बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है।

पिंकविला को मिली जानकारी के मुताबिक, ललित मोदी के इसी उतार-चढ़ाव भरे और विवादित जीवन पर एक भव्य बॉलीवुड बायोपिक बनने जा रही है।

कहानी

खुलेंगे जिंदगी के अनसुने पन्ने

सूत्रों के मुताबिक, निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' के तहत ललित मोदी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

ललित की यात्रा के कई पहलुओं को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को बेहद बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा।

खबर है कि निर्माता सुर्खियों के पीछे छिपे इंसान की असली कहानी के साथ-साथ उनकी जिंदगी के अलग-अलग अध्यायों और अनसुने किस्सों को बड़े पर्दे पर पूरी भव्यता से पेश करना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT

स्क्रिप्टिंग

स्क्रिप्ट फाइनल होते ही शुरू होगी फिल्म

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की पटकथा और तैयारी पर तेजी से काम चल रहा है। निर्माता आगे बढ़ने से पहले कहानी के हर पहलू को बिल्कुल सटीक रखना चाहते हैं।

इस प्रोजेक्ट में लेखिका और निर्माता स्नेहा रजनी भी राइटिंग टीम का अहम हिस्सा हैं।

बता दें कि ललित मोदी ने भी खुद पहले इस बात की पुष्टि की थी कि उनके जीवन पर बायोपिक बनाई जा रही है और स्नेहा रजनी इस पूरे प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रही हैं।

ADVERTISEMENT

धमाका

इस बायोपिक से बॉलीवुड में नया इतिहास रचेंगे साजिद नाडियाडवाला

ललित मोदी की कहानी भारतीय क्रिकेट और मनोरंजन जगत में आए क्रांतिकारी बदलावों से जुड़ी है।

उनके करियर के उत्थान और विवादों ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। अब निर्माता साजिद नाडियाडवाला उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाकर बॉलीवुड में बहुत बड़ा दांव खेल रहे हैं।

भारी बजट और बड़े कैनवास पर बन रही यह फिल्म ललित मोदी की निजी व पेशेवर जिंदगी के अनसुने पहलुओं को उजागर करेगी। विवादित विषय पर यह दांव बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकता है।

ADVERTISEMENT