'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का सफर खत्म, एकता कपूर-स्मृति ईरानी ने दी भावुक विदाई
क्या है खबर?
फिल्म निर्माता एकता कपूर ने साल 2025 में अपने मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को दोबारा शुरू किया था, जिससे दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। 450 एपिसोड पूरे करने के बाद 20 अक्टूबर को इस शो का सफर खत्म हो गया। अब एकता और स्मृति ईरानी ने शो को भावुक विदाई देते हुए इसकी विरासत और इतने सालों में दर्शकों से मिले प्यार को याद किया है।
भावुक
एकता हुईं भावुक
एकता ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'आज 'क्योंकि' का आखिरी एपिसोड है। कुछ विदाएं मुश्किल होती हैं, लेकिन मेरे दिल में 'क्योंकि' के लिए हमेशा प्यार रहेगा। इसी शो ने मुझे आज जो मैं हूं, वह बनाया है। अब उस शो को अलविदा कहने का समय आ गया है, जिसे हमें 167 एपिसोड तक करना था, लेकिन हमने इसके 450 एपिसोड किए। मेरे 'क्योंकि' के लिए हमेशा प्यार रहेगा। फिर मिलेंगे।'
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
To say that I'll miss Kyunki is an understatement. I love this cheesy, melodramatic, far-fetched yet heartfelt, deep, meaningful in ways that 1 can ever imagine. An emotion connected to households.
— Anna. (@annaxxo_) October 20, 2026
Until we meet again.❤️ Thank u @EktaaRKapoor.#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #KSBKBT2 pic.twitter.com/ut7I7uP0jZ
अलविदा
स्मृति ने ऐसे कहा शो को अलविदा
स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक अलग पोस्ट साझा करके शो को अलविदा कहते हुए लिखा, 'यह भावनाओं का एक उतार-चढ़ाव भरे सफर से कम नहीं था। कुछ पुरानी यादें ताजा हुईं, कुछ कहानियों को फिर से जिया गया और इस सफर में कुछ नए अध्याय जुड़े। यह एक ऐसा सफर है जिसने जिंदगी के जाने-पहचाने और अनछुए, दोनों तरह के अनुभवों को खंगाला। दिल कभी नहीं थका, दिमाग ने पूरा साथ दिया और हर उतार-चढ़ाव के साथ आत्मा झूम उठी।'
स्टार कास्ट
स्मृति के अलावा शो में नजर आए ये सितारे
स्मृति ने आखिरी में लिखा, 'भावनाओं, पुरानी यादों और नई शुरुआत के इस खूबसूरत दौर में, हमने इतिहास के कुछ ऐसे छोटे-छोटे पल रचे हैं, जिन्हें शो खत्म होने के बाद भी हमेशा याद रखा जाएगा। जब तक हमारी कहानियां फिर से एक-दूसरे से न मिल जाएं हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते-चलते।'
एकता के इस शो में स्मृति और अमर उपाध्याय के साथ अमन गांधी, शगुन शर्मा और रोहित सुचांती जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।