डेटिंग लाइफ विवाद पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
कुशल टंडन ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें कीं। उन्होंने बताया कि जब वे किसी रिश्ते में होते हैं, तो उनकी पूरी दुनिया उसी शख्स के इर्द-गिर्द सिमट जाती है।
कुशल ने यह भी माना कि उनके व्यस्त शेड्यूल के चलते अक्सर मुश्किलें पैदा हो जाती थीं। वे कभी-कभी तो अपने पार्टनर से महीने में सिर्फ 2 बार ही मिल पाते थे, जिसकी वजह से कई बार गलतफहमियां भी हो जाती थीं।
श्रेया ने कुशल पर लगाए गंभीर आरोप
यह खबर तब सामने आई जब श्रेया कलरा ने 'बरसातें- मौसम प्यार का' के एक शूट के बाद कुशल पर उनके साथ फ्लर्ट करने का आरोप लगाया। श्रेया को इस बात की खबर नहीं थी कि कुशल उस वक्त शिवंगी जोशी को डेट कर रहे थे।
जब श्रेया को यह सच्चाई पता चली, तब उन्होंने कुशल से संपर्क तोड़ लिया और उनकी चैट शिवंगी को भेज दी। बताया जा रहा है कि इस घटना से शिवंगी काफी परेशान थीं। कुशल ने जून 2025 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि उनका और शिवंगी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, उन्होंने कुछ देर बाद ही वह पोस्ट हटा दिया था।