कुणाल केमू की 'वाइब' में प्रीति जिंटा की धाकड़ वापसी, 'रातों में आना' गाने ने बढ़ाया पारा
मनोरंजन
कुणाल केमू और प्रीति जिंटा की नई फिल्म `वाइब` का पहला गाना `रातों में आना` हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना अमित त्रिवेदी ने गाया और कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।
यह गाना फिल्म के मजेदार माहौल की झलक देता है और इसकी धुन बहुत ऊर्जावान है।
कुणाल निर्देशित 'वाइब' 18 सितंबर को होगी रिलीज
फिल्म के टीजर में कुणाल और स्पर्श श्रीवास्तव 2 आम आदमी के तौर पर दिखते हैं। वे अचानक खुद को देश बचाने के एक बड़े और मुश्किल मिशन में फंसा पाते हैं।
वहीं, प्रीति एक भरोसेमंद लीडर बनकर उन्हें रास्ता दिखाती हैं। कुणाल ने ही फिल्म `वाइब` का निर्देशन किया है। यह फिल्म कुणाल और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बनाई है।
इसमें पहली बार अभिनय कर रहीं वंशिका धीर भी नजर आएंगी। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।