Loading...
कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' से रिलीज हुआ रोमांटिक गाना, अमित त्रिवेदी ने दी आवाज

कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' से रिलीज हुआ रोमांटिक गाना, अमित त्रिवेदी ने दी आवाज

Aug 27, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू अपनी आगामी फिल्म 'वाइब' को लेकर चर्चा में हैं, जो एक एक्शन कॉमेडी है। इसे ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया गया है, जबकि निर्देशन खुद कुणाल ने किया है। उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी मुख्य किरदारों में हैं। हाल ही में, फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था और अब इसमें मौजूद पहला रोमांटिक गाना 'रातों में आना' भी यूट्यूब पर जारी हो गया है।

गाना

कुणाल और वंशिका पर हुआ फिल्मांकन

टिप्स म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस गाने को जारी किया है, जो फिल्म में कुणाल के एकतरफा प्यार और जज्बातों को बड़ी खूबसूरती से दिखाता है। उनके साथ वंशिका नजर आ रही हैं।

'रातों में आना' को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है और उन्होंने ही सुर लगाए हैं। बोल कुमार द्वारा लिखे गए हैं।

'वाइब' 2 दोस्तों की कहानी है, जो अप्रत्याशित परिस्थितियों में फंसकर जासूस बन जाते हैं। यह 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाना

ADVERTISEMENT