LOADING...
कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' का ट्रेलर जारी, विषय और प्रतियोगियों के चेहरों से उठा पर्दा

कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' का ट्रेलर जारी, विषय और प्रतियोगियों के चेहरों से उठा पर्दा

Jun 23, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

कॉमेडी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाले कुणाल खेमू रियलिटी शो 'अलायंस' की मेजबानी करेंगे। यह पहली बार होगा, जब वह शो में प्रतियोगियों की मुश्किलें बढ़ाते और उन्हें आपस में लड़ाते हुए दिखेंगे। कुछ दिन पहले शो का आधिकारिक ऐलान हुआ था और अब इसका धमाकेदार ट्रेलर भी जारी हो गया है। ट्रेलर में शो का विषय (थीम) और आने वाले प्रतियाेगियों के चेहरे उजागर किए गए हैं। बता दें, 'अलायंस' 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगा।

ट्रेलर

अलायंस बनाने नहीं, बल्कि तोड़ने का होगा खेल

ट्रेलर में बताया गया है कि शो में 16 प्रतियोगी 2-2 की जोड़ियों में शामिल होंगे। इसका विषय दोस्ती, गहरी रणनीति और धोखे पर आधारित होगा। मतलब यह कि प्रतियोगियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए अपने गुट को तोड़ना होगा। रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ हिस्सा लेंगे। कुशाल टंडन, जैद दरबार, डेज़ी शाह, नीति टेलर और सिवेट तोमर समेत कई सितारे भी इसका हिस्सा हैं। शो के एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement