'रामायण' में 'इंद्र' बने कुणाल कपूर को मिला दुनियाभर के दर्शकों का प्यार, यूं जताया आभार
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की 'रामायण' दुनियाभर में धमाल मचा रही है और इसके सभी किरदारों को लोगों का प्यार मिल रहा है। इसी बीच फिल्म में इंद्र का किरदार निभाने वाले कुणाल कपूर को दूसरे देशों के दर्शकों के प्यार ने भावुक कर दिया है। कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लोग उनके प्रशंसक बन गए हैं, जो उनके लिए कविताएं लिख रहे हैं और खूबसूरत कलाकृतियां बना रहे हैं। इस सबके लिए कुणाल ने प्रशंसकों को शुक्रिया कहा है।
आभार
भारत समेत कई देशों में मिल रहे प्यार से अभिभूत कुणाल
कुणाल ने एक्स पर भगवान इंद्र के पोस्टर साझा किए। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'इंद्र, फ्रा इन, बटारा इंद्र, थग्यामिन, प्रेह एन और ताइशाकुतेन। ये सभी नाम अलग-अलग जगहों पर स्वर्ग के राजा भगवान इंद्र के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यह जानना दिलचस्प है कि हमारी संस्कृतियों में कितनी समानताएं हैं। भारत, थाईलैंड, दक्षिण-पूर्व एशिया और दुनिया के कई अन्य हिस्सों से भगवान इंद्र के लिए मिल रहे प्यार को देखकर मैं अभिभूत हूं।'
अच्छी कहानियां
अच्छी कहानियां हम सभी को आपस में जोड़ती हैं- कुणाल
कुणाल ने आगे लिखा, 'पका, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अच्छी कहानियां हम सभी को जोड़ती हैं। हमारी अलग-अलग संस्कृतियों में ऐसी कई कहानियां हैं, जिनके बारे में हमें शायद पता भी नहीं है। रामायण जैसी महागाथा को हर जगह इतना प्यार मिलते देखना मेरे लिए बहुत खास है।'
उन्होंने उन सभी कलाकारों का भी दिल से शुक्रिया अदा किया, जो उनके लिए सुंदर कलाकृतियां बना रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Indra. Phra In. Batara Indra. Thagyamin. Preah En. Taishakuten.
— Kunal Kapoor (@kapoorkkunal) November 15, 2026
One king of the heavens, known by different names across many lands. It’s incredible how much we have in common.
I’ve been overwhelmed by the love pouring in for Lord Indra from India, from Thailand and across… pic.twitter.com/jmFUVkmYlt