100 करोड़ पार! अक्षय की 'भूत बंगला' ने 4 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया हाहाकार
मनोरंजन
अक्षय कुमार की नई हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। फिल्म ने महज चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 64.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कामकाजी हफ्ते की शुरुआत में कलेक्शन में भले ही थोड़ी गिरावट आई हो, फिर भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। 'भूत बंगला' अब 'धुरंधर 2' से कहीं आगे निकल चुकी है, जो अपने सफर के अंतिम दौर में है।
'भूत बंगला' ने दुनिया भर में कमाए 106.34 करोड़ रुपये
'भूत बंगला' को देशभर में करीब 11,000 शो के साथ एक जबरदस्त ओपनिंग मिली। रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 23 करोड़ रुपये कमाए और उस दिन 36 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। चौथे दिन फिल्म ने विदेशों से भी 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका दुनिया भर का कुल कलेक्शन बढ़कर 106.34 करोड़ रुपये हो गया। पहले हफ्ते के लिहाज से यह आंकड़ा बेहद शानदार है।