NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, हुए होम क्वारंटाइन
    अगली खबर
    कोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, हुए होम क्वारंटाइन

    कोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, हुए होम क्वारंटाइन

    लेखन भावना साहनी
    Oct 16, 2020
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    महीनों बीतने के बाद ही कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस महामारी ने फिल्मी हस्तियों को भी प्रभावित किया है। अब खबर आई है कि मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

    वह 14 अक्टूबर को अपने परिवार से मिलने के लिए लॉस एंजेलिस रवाना होने वाले थे। जहां वह 20 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट की योजना बना रहे थे।

    पुष्टि

    फेसबुक के जरिए कुमार सानू की टीम ने दी जानकारी

    अब कुमार सानू के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उनकी टीम ने ही उनके फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। जिसमें लिखा है, 'दुर्भाग्य से सानू दा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। कृपया उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। शुक्रिया। टीम कुमार सानू।'

    TOI की रिपोर्ट के अनुसार कुमार सानू के पूरे फ्लोर को सील कर दिया गया है। वहीं, सिंगर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। जहां वह सभी जरूरी एहतियात बरत रहे हैं।

    फेसबुक पोस्ट

    देखिए कुमार सानू का फेसबुक पोस्ट

    परिवार

    नौ महीनों से परिवार से नहीं मिले कुमार सानू

    कुमार सानू ने का कहना है वह नौ महीनों से अपने परिवार से दूर हैं। उन्होंने पूरे लॉकडाउन काम किया। अब उन्हें लॉस एंजेलिस में पत्नी सलोनी और दोनों बच्चों शैनन और ऐनाबेल के पास जाना था। हालांकि, अब सिंगर नवंबर में अपने परिवार के पास जाएंगे।

    उनकी पत्नी ने भी कहा, "अगर वह ठीक हो गए तो 8 नवंबर को US पहुंचेंगे। वह नहीं आ पाए तो पूरा परिवार उनके पास मुंबई जाकर सारे त्योहार सेलिब्रेट करेगा।"

    जानकारी

    बिग बॉस के घर में है बेटा जान कुमार सानू

    गौरतलब है कि कुमार सानू का बेटा जान कुमार सानू इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के घर में बंद हैं। ऐसे में उन्हें बात की खबर ही नहीं है कि बाहर उनके पिता कुमार सानू कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

    करियर

    90 के दशक में कुमार सानू ने खूब चलाया जादू

    बता दें कि कुमार सानू ने 90 के दशक में अपने गानों से दर्शकों को दिवाना बना दिया था। वह अब तक 30 भाषाओं में 21,000 से भी ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं।

    वर्ष 1993 में उन्होंने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए थे, जिसके बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

    आज भी उनके गाने अक्सर लोगों की जुबां से सुनने को मिल जाते हैं।

    आंकड़े

    लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

    देशभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में 63,371 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसी के साथ यह आंकड़ा 73,70,468 जा पहुंचा है, जिसमें 1,12,161 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    वहीं, महाराष्ट्र अब भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुई है। यहां अब तक 15,64,615 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जबकि 41,196 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    बॉलीवुड समाचार

    पंजाबी फिल्मों में नाम कमाने के बाद इन कलाकारों ने बॉलीवुड में किया डेब्यू पंजाबी फिल्में
    सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, अब सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है 'दिल बेचारा' मनोरंजन
    रिलीज हुआ 'लक्ष्मी बम' का जबरदस्त ट्रेलर, देखिए अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज अक्षय कुमार
    डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार अमिताभ बच्चन, बनेंगे एपल टीवी की सीरीज 'शांताराम' का हिस्सा हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    शूटिंग के दौरान घायल हुए मलयाली अभिनेता टोविनो थॉमस, ICU में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    अली फजल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस हॉलीवुड फिल्म में निभाएंगे लीड रोल हॉलीवुड समाचार
    पायल घोष नहीं मांगेंगी ऋचा से माफी, बोली- मैंने वहीं कहा जो अनुराग कश्यप ने बताया बॉम्बे हाई कोर्ट
    सैफ ने अवॉर्ड फंक्शन्स को बताया पैसे कमाने का जरिया, सुनाई आपबीती बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    दिल्ली: 200 कोरोना संक्रमितों को श्मशान ले जाने वाले एंबुलेंस ड्राइवर की वायरस से मौत दिल्ली
    कोरोना वायरस: केरल में बिगड़ रही स्थिति, पहली बार सामने आए महाराष्ट्र से अधिक नए मामले महाराष्ट्र
    क्या 1921 में बनी वैक्सीन कोरोना वायरस से होने वाली मौतें रोक सकती है? भारत की खबरें
    दिल्ली: चार महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे हिंदू अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025