कुमार सानू का खुलासा- मूवी माफिया ने मुझसे गंदे गाने गवाए, पर मैंने ना चुम्मा दिया; ना लिया
बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू ने हाल ही में अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में, जब वls सफलता के शिखर पर थे, तब फिल्म माफिया उन पर फूहड़ और अश्लील गाने गाने का दबाव बनाता था।
कुमार सानू के अनुसार, वो अपने सिद्धांतों के पक्के थे और उन्होंने तय किया था कि वह कभी भी अपने गानों में अश्लीलता को बढ़ावा नहीं देंगे। उन्होंने अधिकांश मौकों पर अपने इस सिद्धांत का सख्ती से पालन किया। हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि अत्यधिक दबाव के कारण उन्हें एकाध बार ऐसे गाने गाने पड़े, जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा।
दबाव में गाए गए गाने से हुआ नुकसान
कुमार सानू ने अत्यधिक दबाव में गाए गए गानों में से एक 'राज गया तबला तबले में' का जिक्र किया। उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे गानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा, लेकिन साथ ही उन्होंने बेबाकी से कहा, "मेरा नुकसान तो बहुत हुआ, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।"
अपनी साफ-सुथरी और रोमांटिक छवि पर चुटकी लेते हुए सानू ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "ना तो मैंने चुम्मा दिया, ना लिया।" उनका यह तंज गायक उदित नारायण के उस वायरल वीडियो की ओर इशारा माना जा रहा है, जिसमें वो लड़की के होंठों पर किस करते दिख रहे थे। भले ही दौर बदल गया हो, लेकिन कुमार सानू आज भी 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' जैसे अपने सदाबहार गानों की बदौलत लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं।