'आशिकी' ने बदली कुमार सानू की किस्मत, गायक बोले- सपने में नहीं सोचा था ऐसा होगा
क्या है खबर?
मशहूर गायक कुमार सानू ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका एल्बम 'आशिकी' इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगा और हिंदी फिल्म संगीत की दिशा बदल देगा। 90 के दशक में संगीत की दुनिया पर राज करने वाले कुमार सानू की आवाज इस एल्बम के लगभग सभी गानों में सुनाई दी थी। 'आशिकी' की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड के प्रमुख गायकों में शामिल कर दिया और उन्हें 'मेलोडी किंग' का खिताब दिलाया।
उम्मीद
कुमार को नहीं थी 'आशिकी' के एल्बम के हिट होने की उम्मीद
जब कुमार से पूछा गया कि क्या उन्हें 'आशिकी' के एल्बम को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद थी?, तो उन्होंने कहा, "नहीं, मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। जो हुआ, वह एक चमत्कार था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी हिट होगी या इस पर कोई फिल्म बनेगी। हमने तो बस यूं ही इसे रिकॉर्ड कर लिया था। मेरी मुलाकात नदीम-श्रवण से कराई गई और गुलशन सर ने कहा, 'चलो एक एल्बम बनाते हैं।"
फिल्म
कैसी बनी थी 'आशिकी'
कुमार ने आगे कहा, "पहले इसका नाम 'चाहत' रखा गया। उस एल्बम को सुनने के बाद, महेश भट्ट सर ने उस पर एक कहानी तैयार कर दी। तो, यह किसी चमत्कार जैसा लगता है। यह क्या था और कैसे हो गया? मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतना बड़ा रिकॉर्ड बनेगा और मेरी जिंदगी संवर जाएगी।"
यह फिल्म एक सीमित बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर इसने जबरदस्त सफलता हासिल की थी।