अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' विवादों में, क्षत्रिय परिषद ने निर्माताओं के खिलाफ खोला मोर्चा
क्या है खबर?
अजय देवगन ने कुछ दिन पहले अपनी नई फिल्म 'चौहान' का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे आने वाली ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, तो कुछ इसके शीर्षक पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच, क्षत्रिय परिषद ने फिल्म के टीजर पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें मौजूद संवाद और राजपूत इतिहास को दिखाने के तरीके पर आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि निर्माता राजपूती इतिहास का हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
बयान
'चौहान' शीर्षक की कड़ी निंदा करता है संगठन
क्षत्रिय परिषद ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के विरोध में एक बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, 'हम नीरज यादव, अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' में मौजूदा सांप्रदायिक राजनीति के लिए 'चौहान' कुल के नाम का इस्तेमाल करने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हैं। राजपूत इतिहास कोई राजनीतिक हथियार नहीं है। चौहानों की विरासत राजपूत इतिहास का हिस्सा है, कोई चुनावी आख्यान नहीं। हम वैचारिक मकसदों के लिए राजपूत पहचान को हथियार बनाने की कोशिश को खारिज करते हैं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
We strongly condemn the attempt by Neeraj Yadav and Ajay Devgn's upcoming film Chauhaan to appropriate the Chauhan clan name for contemporary communal politics.
— Kshatriya Parishad (@kshatriya_org) June 29, 2026
Rajput history is not a political prop. The legacy of the Chauhans belongs to Rajput history , not to electoral… pic.twitter.com/nDRRKoikv4
उदाहरण
भारतीय इतिहास की अज्ञानता को दिखाती हैं ये चीजें
संगठने ने कहा कि ऐसी चीजें भारतीय इतिहास की अज्ञानता को दर्शाती हैं। उन्हाेंने उदाहरण के साथ बताया कि महमूद लोदी खानवा की लड़ाई में महाराणा सांगा के नेतृत्व में लड़ा था। हकीम खान सूर ने हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की सेना की एक टुकड़ी की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं महाराजा विक्रमादित्य तोमर पानीपत की पहली लड़ाई में लोदी सेना के साथ लड़ते हुए शहीद हुए थे। बता दें, फिल्म 'चौहान' 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'चौहान' का घोषणा टीजर
#CHAUHAAN aa raha hai.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 25, 2026
On your birth anniversary, Papa, this one's for you. Bringing back the raw, big-screen action you taught me to fall in love with 💥#CHAUHAAN releases in cinemas on 1st October, 2027.#JyotiDeshpande @aanandlrai #HimanshuSharma #NeerajYadav @jiostudios… pic.twitter.com/4yJaW5kNxH