LOADING...
ऋतिक रोशन की 'कृष 4' पर छाए संकट के बादल, जानिए कहां फंसा पेंच
'कृष 4' पर आया निराश करने वाला अपडेट

ऋतिक रोशन की 'कृष 4' पर छाए संकट के बादल, जानिए कहां फंसा पेंच

Feb 09, 2026
12:01 pm

क्या है खबर?

ऋतिक रोशन की 'कृष 4' बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। लोगों की उत्सुकता का एक प्रियंका चोपड़ा भी हैं, जिनके आधिकारिक तौर पर फिल्म में शामिल होने की खबर है। हालांकि, अब जो अपडेट आया है वह फैंस को निराश कर सकता है। यह तो पहले से तय था कि ऋतिक इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंगे, लेकिन बजट के चलते मामला गड़बड़ाता नजर आ रहा है।

कारण

बजट के कारण अटकी 'कृष 4', ठंडे बस्ते में जाने की आशंका

'कृष 4' को बनाने की जिम्मेदारी ऋतिक ने उठाई है, जिसमें उनका साथ यशराज फिल्म्स दे रहा है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट काफी ज्यादा बताया जा रहा है। ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच वित्तीय शर्तों पर सहमति नहीं बन पा रही है जिसके चलते बातचीत ठप हो गई है। ऐसा लगता है कि फिलहाल के लिए 'कृष 4' की निर्माण तारीख को मूल रूप से 2026 से आगे बढ़ा दिया गया है।

फिल्म

'कृष 4' को बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं ऋतिक

रिपोर्ट में बताया गया है, "ऋतिक, जो इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं, एक विशाल पैमाने की फिल्म की कल्पना कर रहे हैं जिसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये होगा।" उधर यशराज फिल्म्स कथित तौर पर 350 करोड़ की ऊपरी सीमा तय करने का सुझाव दिया है। चर्चा यह भी है कि अभिनेता अन्य प्रमुख स्टूडियो के साथ संभावित सहयोग भी तलाश रहे हैं जो उनकी परिकल्पना की वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सके।

Advertisement