Page Loader
महिला से अभद्रता करने के मामले में KRK गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत
KRK को वर्सोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला से अभद्रता करने के मामले में KRK गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत

Sep 05, 2022
12:00 pm

क्या है खबर?

बीते 30 अगस्त को कमाल राशिद खान (KRK) को मुबंई की मलाड पुलिस ने दो साल पुराने आपत्तिजनक ट्वीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। ताजा मामले में KRK को वर्सोवा पुलिस ने 2019 के यौन शोषण के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस मामले में KRK पर 2021 में FIR दर्ज हुई थी।

खबर

जनवरी 2019 में हुई थी घटना

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, KRK को वर्सोवा पुलिस ने जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में एक महिला का हाथ पकड़ने और यौन इच्छा जाहिर करने के मामले में गिरफ्तार किया है। वर्सोवा पुलिस ने 24 MM कोर्ट बोरीवली के स्थानांतरण आदेश के बाद गिरफ्तार किया है। ANI ने जानकारी दी कि इसके बाद KRK को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ट्विटर पोस्ट

2019 में मामले में गिरफ्तार हुए KRK

घटना

खुद को प्रोड्यूसर बताकर महिला से मिले थे KRK

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार KRK पर आरोप लगाने वाली महिला पेशे से सिंगर, अभिनेत्री और फिटनेस मॉडल है। वह 2017 में KRK से मिली थी। KRK ने अपना परिचय एक प्रोड्यूसर के तौर पर दिया था और उन्हें इमरान हाशमी के साथ एक फिल्म में लीड रोल देने का प्रस्ताव दिया था। 2019 में जब वह उनके बंगले पर गईं तो KRK ने उनके साथ छेड़कानी की और यौन शोषण करना चाहा।

FIR

महिला ने 2021 में दर्ज कराई थी FIR

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करनी चाही तो उनकी ही एक साथी ने उनसे कहा कि इससे उनका करियर खराब हो सकता है। 2021 में एक अन्य साथी के प्रोत्साहन से उन्होंने IPC की धारा 354A और 509 के तहत कमाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। कमाल के वकील का कहना है कि महिला ने घटना के 18 महीने बाद पुलिस से संपर्क किया इसलिए उनकी शिकायत झूठी है।

आय मामला

30 अगस्त से हिरासत में हैं कमाल

बीते 30 अगस्त को KRK को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उन्हें 2020 में अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। KRK के खिलाफ यह FIR 2020 में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी DGP महाराष्ट्र को KRK को महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के लिए गिरफ्तार करने के लिए पत्र भी लिखा था।