कृति सैनन बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीस में मना रहीं छुट्टी, सामने आई नई तस्वीर
मौजूदा वक्त में कृति सैनन अपनी बहन-अभिनेत्री नुपुर सैनन और कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। कहा जा रहा है कि कृति पिछले 2 साल से करोड़पति बिजनेसमैन कबीर को डेट कर रही हैं। उनकी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब ग्रीस से कृति और कबीर की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों पहली बार साथ दिख रहे हैं।
सिगरेट पीती दिखीं कृति
डेटिंग की खबरों के बीच कबीर और कृति ने हाल ही में एक जैसे काले और सफेद रंग का प्रिंटेड श्रग पहना हुआ था। दावा किया जा रहा है कि सामने आई नई तस्वीरों में कृति सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं। इस वजह से लोग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि कबीर पेशे से प्रसिद्ध बिजनेसमैन हैं। वह ब्रिटेन में रहते हैं। कबीर, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के रिश्तेदार हैं।