NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आदिपुरुष': कृति सैनन ने बताया खुद को सीता के किरदार में कैसे ढाला
    अगली खबर
    'आदिपुरुष': कृति सैनन ने बताया खुद को सीता के किरदार में कैसे ढाला
    कृति ने कैसे की जानकी बनने की तैयारी (इंस्टाग्राम/@kritisanon)

    'आदिपुरुष': कृति सैनन ने बताया खुद को सीता के किरदार में कैसे ढाला

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 15, 2023
    04:31 pm

    क्या है खबर?

    लंबे समय से चर्चित फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज होने में अब कुछ घंटे ही बाकी हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ जाएगी।

    फिल्म लंबे समय से विवादों का सामना कर रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को दर्शकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा फिल्म की अभिनेत्री कृति सैनन ट्रोलिंग का शिकार हुईं। लोगों ने कहा कि मां सीता के किरदार के लिए वह उपयुक्त नहीं हैं।

    अब कृति ने इस किरदार पर अपनी बात कही है।

    नाराजगी

    कृति पर भड़के थे दर्शक

    रामायण पर आधारित इस फिल्म में कृति जानकी (सीता) का किरदार निभा रही हैं। कृति इससे पहले अपनी फिल्मों में ग्लैमरस भूमिकाओं में नजर आई हैं। ऐसे में उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों ने उनकी कास्टिंग पर आपत्ति जताई।

    हाल ही में तिरुपति मंदिर में निर्देशक ओम राउत द्वारा अभिवादन करते हुए उन्हें किस करने पर भी लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा था।

    इन सबसे परे कृति फिल्म के प्रमोशन में जुटी रहीं।

    तैयारी

    किरदार के लिए किए कई वर्कशॉप

    जानकी कृति के करियर का अब तक का सबसे बड़ा किरदार है। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी। ये तैयारियां सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक भी हैं।

    ई टाइम्स से बातचीत में उन्होंने अपनी तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए उन्होंने कई वर्कशॉप किए हैं। इसके अलावा ओम राउत से उनकी काफी लंबी चर्चा होती थी।

    इस किरदार में ढलने के लिए उन्हें काफी समय और मेहनत लगी।

    बयान 

    कृति ने समझी सीता की भावनात्मक यात्रा

    कृति ने कहा, "ओम ने रामायण पर मौजूद लगभग सबकुछ पढ़ा है और इस प्रोजेक्ट को लेकर उनका उद्देश्य साफ था। जानकी का रूप लेना सिर्फ शारीरिक बदलाव की बात नहीं थी, बल्कि यह उनके किरदार को अपने भीतर उतारना था। मैंने उनको पर्दे पर उतारने के लिए उनके व्यक्तित्तव, उनकी भावनात्मक यात्रा में खुद को डुबोया था। इसमें कई रिहर्सल लगे। ये सिर्फ उनके लुक और कॉस्ट्यूम के लिए नहीं, बल्कि उनके पौराणिक महत्व को समझने के लिए था।"

    बयान 

    जानकी को समझना एक खूबसूरत सफर था- कृति

    कृति ने आगे कहा, "एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए जिनकी करोड़ों लोग पूजा करते हैं, आपसे बहुत ही सम्मान की अपेक्षा की जाती है। लोगों के दिल-ओ-दिमाग में उनके प्रति आस्था को समझते हुए, मैंने इस किरदार को बहुत ही सावधानी, प्यार और सम्मान से निभाया है। उनके चरित्र का हर पहलू, उनके आदर्शों से लेकर, उनकी हिम्मत, भगवान राम में उनका विश्वास, जानकी को समझना एक खूबसूरत सफर था।"

    फिल्म 

    फिल्म पर खूब मचा बवाल

    'आदिपुरुष' पहले इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी। बीते दिनों निर्माताओं ने फिल्म का जोरशोर से प्रचार किया था।

    पिछले साल जब फिल्म का टीजर जारी हुआ था तो इसपर हंगामा मच गया। फिल्म के VFX की जमकर आलोचना हुई, वहीं पौराणिक किरदारों को पहनाए गए कपड़ों पर भी आपत्ति जताई गई। फिल्म को खूब राजनीतिक बयानबाजी भी हुई।

    फिल्म में प्रभास राम और सैफ अली खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कृति सैनन
    आदिपुरुष फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    कृति सैनन

    टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, 5 भाषाओं में होगी रिलीज टाइगर श्रॉफ
    बॉक्स ऑफिस: बुरी तरह पिटी 'शहजादा', लागत निकाल पाना भी मुश्किल शहजादा फिल्म
    श्रद्धा कपूर ने दिया 'स्त्री 2' को लेकर अपडेट, बताया कैसे हुईं 'स्त्री' के लिए राजी  श्रद्धा कपूर
    बॉलीवुड के इन सितारों ने सुंदर दिखने के लिए लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा? राजकुमार राव

    आदिपुरुष फिल्म

    शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज तारीख फिर टली, फिल्म 'आदिपुरुष' पर भी पड़ेगा असर- रिपोर्ट शाहरुख खान
    'आदिपुरुष' के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन 70 देशों में होगा जारी  बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास बने भगवान श्रीराम; पर्दे पर दिखी रामायण की झलक प्रभास
    'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भावुक हुईं कृति सैनन, ओम राउत को कहा शुक्रिया कृति सैनन

    बॉलीवुड समाचार

    राजकुमार हिरानी, ​​संजय दत्त और अरशद वारसी की तिकड़ी साथ आई, लेकिन 'मुन्नाभाई' के लिए नहीं राजकुमार हिरानी
    एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान बनेंगी संगीतकार, फिल्म 'मिनमिनी' से करेंगी डेब्यू  एआर रहमान
    यशराज के बैनर तले डेब्यू करने जा रहे अहान पांडे, अगले साल शुरू होगी फिल्म यशराज फिल्म्स
    फिल्म 'सिया' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां रिलीज होगी  ZEE5
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025