NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कृति सैनन को कोरियोग्राफर ने 50 लोगों के सामने किया था बेइज्जत, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा
    अगली खबर
    कृति सैनन को कोरियोग्राफर ने 50 लोगों के सामने किया था बेइज्जत, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा
    कृति सैनन को याद आए पुराने दिन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

    कृति सैनन को कोरियोग्राफर ने 50 लोगों के सामने किया था बेइज्जत, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 04, 2023
    01:54 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री कृति सैनन को भले ही उनकी पिछली फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए खूब खरी-खोटी सुनने को मिली है, लेकिन हाल ही में उन्हें 'मिमी' के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार ने इसकी भरपाई कर ली।

    इस फिल्म में कृति के काम की खूब तारीफ हुई थी और राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद वह फिर सुर्खियों में आ गईं।

    हाल ही में कृति ने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे एक कोरियोग्राफर ने उन्हें सबके सामने फटकारा था।

    खुलासा

    पढ़ाई के साथ फिल्मों में आने की तैयारी कर रही थीं कृति

    एक पॉडकास्ट में कृति बोलीं, "मैं मुंबई आई ही थी और GMAT की तैयारी के लिए कोचिंग ले रही थी। उसी दौरान मेरी फिल्मों में आने की तैयारी और मॉडलिंग भी साथ-साथ चल रही थी।"

    उन्होंने कहा, "मेरे पास मेरी पहली तेलुगु फिल्म और 'हीरोपंती' थी। 'हीरोपंती' थोड़ी देर से शुरू होने वाली थी और तेलुगु फिल्म का दूसरा शेड्यूल 2 महीने बाद शुरू होना था। मेरे पास बीच में 2 महीने थे। मैंने तब GMAT की परीक्षा दी थी।"

    अनुभव

    सुनाया पहले रैंप शो का किस्सा

    कृति ने कहा, "मैं अपना पहला रैंप शो कर रही थी। वो अनुभव बहुत भयावह था। मैंने कोरियोग्राफी को लेकर कोई गलती कर दी थी। मैं एक फार्महाउस में थी। हील्स बड़ी थीं, जो घास में फंस रही थीं।"

    उन्होंने कहा, "यह देख महिला कोरियोग्राफर ने मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया था। 50 मॉडल्स के सामने वह मुझ पर बड़ी गंदी तरह से चिल्लाई थी। मैं रो पड़ी थी। मैंने उस कोरियोग्राफर के साथ फिर कभी काम नहीं किया।"

    दुखड़ा

    मां से लिपटकर खूब रोई थीं कृति

    कृति बोलीं, "मैं उस दिन घर आकर अपनी मां से लिपटकर भी बहुत रोई थी, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी, क्योंकि मैं बहुत महत्वाकांक्षी थी और अपना लक्ष्य हासिल करना चाहती थी। मैंने अपने आत्मविश्वास को हिलने नहीं दिया, इसलिए आज मैं अपने करियर के इस मुकाम पर हूं।"

    कृति के साथ हुए इस वाकये के बाद उनकी मां ने भी उन्हें बहुत समझाया था। इसके बाद कृति ने लोगों की बातों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।

    आगामी फिल्में

    कृति की ये फिल्में हैं कतार में

    कृति जल्द ही फिल्म 'गणपत: पार्ट 1' में नजर आएंगी। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ बनी है। अमिताभ बच्चन और एली अवराम भी इसका हिस्सा हैं।

    कृति एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। करीना कपूर और तब्बू के साथ उनकी फिल्म 'द क्रू' भी आने वाली है।

    इसके अलावा फिल्म 'दो पत्ती' से वह बतौर निर्माता अपना सफर शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कृति भले ही बतौर निर्माता अपनी पारी अब शुरू कर रही हों, लेकिन उनसे पहले कई अभिनेत्रियां फिल्म निर्माण में हाथ आजमा चुकी हैं। इस फेहरिस्त में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी और आलिया भट्ट जैसी कई अभिनेत्रियां शुमार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कृति सैनन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर

    कृति सैनन

    टाइगर और कृति की 'हीरोपंती' को 9 साल पूरे, सब्बीर खान ने साझा की अनदेखी तस्वीरें  टाइगर श्रॉफ
    'आदिपुरुष' का गाना 'राम सिया राम', रेडियो से न्यूज चैनल तक एक साथ होगा रिलीज आदिपुरुष फिल्म
    वरुण धवन की 'भेड़िया' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें  वरुण धवन
    प्रभास की 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना 'राम सिया राम' जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म आदिपुरुष फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    एकता कपूर बनीं एमी पुरस्कार में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता, मिलेगा डायरेक्टोरेट पुरस्कार एकता कपूर
    जन्मदिन विशेष: 'पटोला' से रातों-रात स्टार बने थे गुरु रंधावा, सुनिए उनके ये बेहतरीन गाने गुरु रंधावा
    रक्षाबंधन: बॉलीवुड की चहेती भाई-बहनों की जोड़ी, जिन पर प्रशंसक भी लुटाते हैं प्यार रक्षाबंधन
    सनी देओल और शाहरुख खान ने भुलाए मतभेद, जानिए क्यों हुई थी अनबन सनी देओल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025