कृति सैनन के रक्षा बंधन विज्ञापन पर हिना खान ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोलीं?
कृति सैनन के एक रक्षा बंधन विज्ञापन पर खूब विवाद हुआ, क्योंकि इसमें उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज और स्कर्ट पहन रखी थी।
इस विवाद के बाद ब्रांड को यह विज्ञापन ऑनलाइन से हटाना पड़ा। इस बहस में टीवी एक्टर हिना खान भी शामिल हो गईं।
उन्होंने एक यूट्यूब शो 'द पीओवी' में कहा कि यह ड्रेस एक पारंपरिक त्योहार के लिए 'सही नहीं' थी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यह 'अश्लील' बिल्कुल नहीं था।
कृति ने अपने कपड़ों का किया था बचाव
हिना खान ने साफ कहा कि अभिनेता को कल्चरल सेंसिटिविटी का ध्यान रखना चाहिए। अगर उन्हें कोई चीज ठीक न लगे, तो वे उसे करने से मना भी कर सकते हैं।
कंगना रनौत ने भी कृति के इस 'मॉडर्न' लुक पर सवाल उठाए और कहा कि यह त्योहार के लिए ठीक नहीं है। वहीं, कृति ने इस पर जवाब दिया कि इज्जत भावनाओं से मिलती है, न कि कपड़ों से। उन्होंने सवाल उठाया, 'हम महिलाओं को यह कब तक बताते रहेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?'
इसके बाद ब्रांड ने माफी मांगी और कहा, 'अगर हमारे हाल के विज्ञापन से समाज के कुछ लोगों की भावनाएं अनजाने में आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने इस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है।'