अरुण गोविल-दर्शील सफारी की 'कृष्ण और चिट्ठी', क्रिकेट-भक्ति का दमदार तड़का
फिल्म 'कृष्ण और चिट्ठी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें क्रिकेट के जुनून और ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति का अनोखा संगम दिखाया गया है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई ये कहानी बलिदान और पारिवारिक रिश्तों के महत्व को बयां करती है। फिल्म में अरुण गोविल और दर्शील सफारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। विनय भारद्वाज और सौमित्र सिंह द्वारा निर्देशित ये फिल्म 29 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जब क्रिकेट के साथ जुड़ेगी आध्यात्म की शक्ति
फिल्म में क्रिकेट के जबरदस्त एक्शन के साथ पौराणिक झलकियां और कृष्ण के मोर पंख का प्रतीक भी देखने को मिलेगा। इसमें दर्शील सफारी 'अर्जुन' की भूमिका में हैं, जबकि सज्जाद दिलाफ्रोज, मीर सरवर, फैज खान और निर्देशक विनय भारद्वाज भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अगर आपको खेलों और आध्यात्म का मेल पसंद है, तो परिवार के साथ देखने के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म होगी।