Page Loader
शाहरुख खान के प्यार में महिला प्रशंसक ने कोलकाता में खोला ये आलीशान कैफे, तस्वीरें वायरल
शाहरुख खान की प्रशंसक ने खोला अनोखा कैफे (तस्वीर: एक्स/@iamsrk)

शाहरुख खान के प्यार में महिला प्रशंसक ने कोलकाता में खोला ये आलीशान कैफे, तस्वीरें वायरल

Jan 09, 2025
05:41 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी शख्सियत ही ऐसी है कि कोई चाहकर भी उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकता। हर कोई उनसे रूबरू होना चाहता है। न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी उनका सिक्का चलता है। अब शाहरुख की एक प्रशंसक ने अभिनेता को समर्पित करते हुए कोलकाता में एक कैफे खोला है, जिसका नाम 'शाहरुख फ्यूजन कैफे' है। यह कैफे कोलकाता में पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन से 10 मिनट की दूरी पर है।

कैफे

मेन्यू भी शाहरुख की पसंद का

इंडिया टूडे के मुताबिक, यह 24 वर्षीय प्रशंसक पेशे से एक व्यवसायी है और उनका नाम समीरा गर्व है। कैफे की हर चीज सुपरस्टार के लिए उनके प्यार को बयां करती है। दीवारों पर शाहरुख के मशहूर डायलॉग और गाने लिखे हुए हैं, जैसे 'एक लड़की थी दीवानी सी, एक लड़के पर वो मरती थी' और 'प्यार दोस्ती है।' खास बात यह है कि कैफे में शाहरुख की थीम वाला मेन्यू भी है, जिसमें अभिनेता के पसंदीदा व्यंजन शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

बयान

शाहरुख मेरे दिल में हैं- समीरा

समीरा ने कहा, "जबसे होश संभाला, तबसे सिर्फ शाहरुख को ही प्यार किया। शाहरुख मेरे दिल में हैं। मेरे मन में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है। यह मेरे प्यार का श्रम है, जिसे मैं उस व्यक्ति को समर्पित करती हूं, जिसे मैं बिना शर्त प्यार करती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इस कैफे को चलाना चाहती हूं इसलिए मैं इसे चलाऊंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।" समीरा खुद को शाहरुख की सबसे बड़ी प्रशंसक बताती हैं।