कब आएगा 'कॉफी विद करण 9' का पहला एपिसोड? जानें कौन होगा पहला मेहमान?
मनोरंजन
'कॉफी विद करण' दिवाली पर फिर से वापसी कर रहा है और इस नए सीजन के पहले मेहमान कोई और नहीं बल्कि सलमान खान होंगे।
शो का नया सीजन अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच प्रीमियर होने की उम्मीद है और इसकी गेस्ट सूची तो अभी से ही खूब चर्चा बटोर रही है।
'दिल चाहता है' के रीयूनियन की हो रही है चर्चा
इस बार 'दिल चाहता है' के सितारे आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना को एक साथ काउच पर देखने की चर्चा जोरों पर है।
इनके अलावा, कुछ और जोड़ियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जैसे दिलजीत दोसांज के साथ विक्की कौशल और वरुण धवन के साथ कृति सैनन।
वहीं, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, करीना कपूर खान, काजल और जया बच्चन जैसे बड़े नाम भी इस शो में अपनी झलक दिखा सकते हैं।
2004 से यह शो सेलेब्रिटीज की बेबाक बातचीत के लिए मशहूर है और लगता है कि इस बार भी यह परंपरा जारी रहेगी।