Page Loader
'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड में नजर आएंगे सिद्धार्थ और वरुण, प्रोमो वीडियो जारी 
'कॉफी विद करण 8' में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन

'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड में नजर आएंगे सिद्धार्थ और वरुण, प्रोमो वीडियो जारी 

Nov 20, 2023
01:19 pm

क्या है खबर?

करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' का आठवां सीजन दर्शकों के बीच अपनी शुरुआत से ही चर्चा में है। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से लेकर सनी देओल-बॉबी देओल तक, अब तक तमाम सितारे करण के सामने कई खुलासे कर चुके हैं। आखिरी एपिसोड में करीना कपूर-आलिया भट्ट के धमाल मचाने के बाद अब 'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इसमें करण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन से ढेर सारी बातें करते नजर आए।

प्रोमो

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में साथ काम कर चुके हैं सिद्धार्थ और वरुण

करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'कॉफी विद करण 8' का प्रोमो वीडिया साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लड़के वापस आ गए हैं। बने रहें क्योंकि ये एक तूफान खड़ा करने वाले हैं।' यह एपिसोड गुरुवार (22 नवंबर) को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। बता दें, वरुण और सिद्धार्थ ने करण की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो जारी