Page Loader
करण जौहर के 'कॉफी विद करण 8' का प्रोमो जारी, जानिए कब और कहां देखें शो 
'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो जारी

करण जौहर के 'कॉफी विद करण 8' का प्रोमो जारी, जानिए कब और कहां देखें शो 

Oct 09, 2023
02:25 pm

क्या है खबर?

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस शो के जरिए प्रशंसकों को अपने चहेते सितारे की निजी जिंदगी से जुड़ी खास जानकारियां मिलती हैं। पिछले 7 सफल सीजन के बाद करण ने हाल ही में 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन का ऐलान किया था। अब 'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें करण शो में नजर आने वाले महमानों के बारे में बात कर रहे हैं।

कॉफी विद करण 8

इस बार दुश्मनों को बुलाएंगे करण जौहर

सामने आए वीडियो में जौहर खुलासा कर रहे हैं कि वह 'कॉफी विद करण 8' में अपने दोस्तों को नहीं, बल्कि अपने दुश्मनों को बुलाएंगे। वीडियो में करण शो की मेहमानों की सूची बनाते नजर आ रहा है और काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान करण बताते हैं कि इस बार वह स्टार किड्स की बजाय अपने दुश्मनों को शो में बुलाएंगे। 'कॉफी विद करण 8' का प्रसारण 26 अक्टूबर से OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो वीडियो