NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता डैनी मास्टरसन कौन है, जिसे रेप के 2 मामलों में दोषी करार दिया गया?
    अभिनेता डैनी मास्टरसन कौन है, जिसे रेप के 2 मामलों में दोषी करार दिया गया?
    मनोरंजन

    अभिनेता डैनी मास्टरसन कौन है, जिसे रेप के 2 मामलों में दोषी करार दिया गया?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    June 01, 2023 | 10:50 am 1 मिनट में पढ़ें
    अभिनेता डैनी मास्टरसन कौन है, जिसे रेप के 2 मामलों में दोषी करार दिया गया?
    डैनी मास्टरसन दोषी करार

    अमेरिका के टीवी अभिनेता डैनी मास्टरसन को बुधवार को रेप के 2 मामलों में दोषी करार दिया गया है। इसके अलावा तीसरे मामले पर फैसला आना अभी बाकी है। दोषी करार दिए जाने के बाद अब हर किसी की नजरें मास्टरसन को मिलने वाली सजा पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए उसे 30 साल से लेकर उम्रकैद तक हो सकती है। फैसले के वक्त कोर्ट में उसकी पत्नी भी मौजूद थीं। फैसला सुनते ही वह रोने लगीं।

    3 महिलाओं के साथ रेप का आरोप

    मास्टरसन पर रेप के आरोपों की सुनवाई लॉस एंजेलिस की एक अदालत में हो रही थी। मास्टरसन पर 2001 से 2003 के बीच हॉलीवुड होम्स में अपने घर पर 3 महिलाओं से रेप का आरोप लगा था। 2003 में हुए 2 महिलाओं के रेप के लिए उसे दोषी करार दिया गया, जबकि 2001 के मामले पर फैसला बाकी है। फैसला आने के बाद उसे हथकड़ियों में ले जाया गया। मामले पर सजा के लिए अब 4 अगस्त को सुनवाई होगी।

    पीड़ितों को राहत

    वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, फैसले के बाद कोर्ट में मौजूद एक पीड़िता ने राहत जाहिर करते हुए कहा, "मैं बहुत कुछ महसूस कर रही हूं, राहत, थकान, हिम्मत, दुख कि मेरा अपराधी मास्टरसन अब अपने अपराध की सजा काटेगा।" मास्टरसन की पूर्व गर्लफ्रेंड ने भी उस पर रेप का आरोप लगाया था। इस पर फैसला आना अभी बाकी है। वह कोर्ट में अपने लिए न्याय के लिए लड़ने को लेकर दृढ़ हैं।

    दैट '70s शो से मिली लोकप्रियता

    मास्टरसन अमेरिकी टीवी अभिनेता है। उसे मुख्य रूप से लोकप्रिय टीवी शो 'दैट '70s शो' के लिए जाना जाता है। 1998 से 2006 तक चले इस शो में मास्टरसन ने स्टीवन हाइड का किरदार निभाया था। वह 'मेन एट वर्क' में मिलो फोस्टर के किरदार के लिए भी पहचाना जाता है। इसके बाद वह 'द रान्च', 'द ब्रिज नोवेअर' समेत कई शो में नजर आया। अभिनेता ने फॉक्स टीवी के शो 'वुड्सलैंड 1999' को होस्ट किया था।

    नेटफ्लिक्स ने की थी कार्रवाई

    2017 में रेप का आरोप लगने के बाद इसका असर मास्टरसन के करियर पर भी पड़ा। नेटफ्लिक्स ने उसे चर्चित सीरीज 'द रान्च' से बाहर कर दिया था। उसके कई अन्य शो पर भी इसका असर दिखाई दिया।

    बचपन में ही शुरू की मॉडलिंग

    मास्टरसन का जन्म 1976 में न्यूयॉर्क में हुआ था। वह अभिनेता क्रिस्टफर मास्टरसन का भाई है। 4 साल की उम्र में मास्टरसन चाइल्ड मॉडल बना था। 5 साल की उम्र में वह मैगजीन और टीवी विज्ञापनों में नजर आने लगा था। 16 साल की उम्र तक वह करीब 100 विज्ञापनों में नजर आ चुका था। 'दैट '70s शो' से पहले वह बतौर डीजे काम करता था। 2011 में उसने बिजो फिलिप शे शादी की थी। दोनों की एक बेटी है।

    साइंटोलॉजिस्ट है मास्टरसन

    मास्टरसन 'द चर्च ऑफ साइंटोलॉजिस्ट' का हिस्सा है। यह धार्मिक विश्वास और क्रिया कलापों की एक संस्था है, जिसकी स्थापना 1953 में हुई थी। कई देशों में साइंटोलॉजी एक संप्रदाय मानी जाती है, जबकि कई जगह इसे एक व्यवसाय के रूप में देखा जाता है। इसे एक धार्मिक आंदोलन भी माना जाता है। चर्च ऑफ साइंटोलॉजी खुद कई विवादों और अपराधों में फंस चुकी है। मास्टरसन मामले में पीड़िताओं ने साइंटोलॉजी पर भी आरोप लगाए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड के सितारे
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    हॉलीवुड समाचार

    रणवीर अब हॉलीवुड में दिखाएंगे अपना हुनर, इन कलाकारों ने भी विदेशी एजेंसियों से की डील रणवीर सिंह
    'RRR' एक्टर रे स्टीवेंसन के निधन से सकते में एसएस राजामौली, टीम ने यूं दी श्रद्धांजलि RRR फिल्म
    झुग्गी में रहने वाली मलीशा खारवा कौन है, जो बनीं इंटरनेशनल मॉडल, मिलीं 2 हॉलीवुड फिल्में? मुंबई
    अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' होगी साल की सबसे बड़ी रिलीज अली फजल

    हॉलीवुड के सितारे

    #NewsBytesExplainer: ऑस्कर जीत चुकी 'द एक्सोर्सिस्ट' पर क्यों लगा दुनिया की सबसे शापित फिल्म का ठप्पा? हॉलीवुड फिल्में
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रूसो ब्रदर्स ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर होने लगी आलोचना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज कलाकार ब्रूस विलिस, परिवार ने जारी किया बयान हॉलीवुड समाचार
    रिहाना दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, सुपर बाउल शो में की घोषणा रिहाना

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: KKR के कप्तान नितीश राणा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 युवक गिरफ्तार इंडियन प्रीमियर लीग
    उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात 2 भाईयों पर महिला से रेप का आरोप, जबरन कराया गर्भपात उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल: नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या को लेकर भड़की हिंसा, पुलिस का लाठीचार्ज  पश्चिम बंगाल
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023