NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कॉमिक्स के सबसे चहेते हीरो सुपर कमांडो ध्रुव के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, जानें
    अगली खबर
    राज कॉमिक्स के सबसे चहेते हीरो सुपर कमांडो ध्रुव के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, जानें

    राज कॉमिक्स के सबसे चहेते हीरो सुपर कमांडो ध्रुव के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, जानें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 26, 2019
    04:51 pm

    क्या है खबर?

    हालाँकि राज कॉमिक्स के कई सुपरहीरो हैं, लेकिन लोकप्रियता के मामले में कोई भी सुपर कमांडो ध्रुव से आस-पास भी नहीं है।

    वह शायद एकमात्र ऐसा हीरो है, जिसे अपने शहर राजनगर को बचाने के लिए किसी करीबी मित्र की ज़रूरत नहीं है।

    कमांडो फ़ोर्स के संस्थापक ध्रुव के पास अपनी बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प के अलावा कोई अन्य सुपरपॉवर नहीं है।

    आइए आपको इस वीर हीरो के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताते हैं।

    उत्पत्ति

    'जूपिटर सर्कस' के इस कलाबाज़ की कहानी है दुखद

    ध्रुव का जन्म 'जूपिटर सर्कस' में काम करने वाले एक कलाबाज़ दंपति के यहाँ हुआ था।

    बचपन से ही ध्रुव, कलाबाज़ी, मार्शल आर्ट और अन्य कई शारीरिक गतिविधियों में अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया था।

    वह सर्कस के जानवरों के साथ बड़ा हुआ और उनसे बात करना सीख गया।

    जल्द ही एक दूसरे प्रतिद्वंदी सर्कस के मालिक ने 'जूपिटर सर्कस' को जलाने के लिए एक हत्यारे को भेजा। वो सभी जो ध्रुव को प्यारे थे आग में मारे गए।

    चुनाव

    ध्रुव एक अपराधी बन सकता था, लेकिन वह बना हीरो

    जिसने ध्रुव के माता-पिता की हत्या की थी, उस हत्यारे जुबिसको और उसे भेजने वाले व्यक्ति को न्याय के कटघरे में लाया गया।

    ध्रुव अनाथ होने के बाद एक अपराधी बन सकता था, लेकिन शहर के पुलिस प्रमुख राजन मेहरा ने उसे अपना लिया।

    इसके बाद वह एक मृदुभाषी और सौम्य हीरो बन गया।

    ध्रुव ने अपने शहर के अपराध को ख़त्म करने की कसम खाई और उसने ये काम कानून की आड़ में किया।

    चरित्र

    ध्रुव का लुक DC के पात्र रॉबिन की तरह हैं और लक्षण बैटमैन जैसे

    ध्रुव की कहानी रॉबिन/नाइटविंग के सामान है, लेकिन वो अपने चरित्र में मौलिकता लाता है।

    ध्रुव दिखने में भले ही नाइटविंग की तरह हो सकता है, लेकिन वह उसकी कॉपी नहीं है। ध्रुव अपने गुड मैन वाइब और अपने ट्रेडमार्क स्टार प्रतीक को भी बरकरार रखता है।

    बैटमैन की तरह ही ध्रुव भी अनाथ है जो बिना सुपरपॉवर के आधुनिक हथियारों का उपयोग करके लड़ता है। ध्रुव बैटमैन की तरह ही है, लेकिन वो उसकी तरह डार्क नहीं है।

    गठबंधन

    कई बार वो अन्य सुपरहीरो के साथ भी करता है काम

    ध्रुव के सबसे बेहतरीन भागीदारों में नागराज और डोगा शामिल है।

    नागराज (साँपों के राजा और कभी न हारने वाले हीरो) के साथ ध्रुव की दोस्ती अच्छी तरह से जानी जाती है। कई बार दोनों एक-दूसरे की सहायता के लिए भी सामने आए हैं।

    डोगा भी ध्रुव का दोस्त है, लेकिन कई बार उनके बीच संघर्ष होता है। दोनों नैतिक संहिता और न्याय की भावना के संदर्भ में एक-दूसरे के विरोधी हैं। तीनों सुपरहीरो 'ब्रह्मांड रक्षक' टीम के सदस्य हैं।

    प्रतिनिधि

    ध्रुव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कॉमिक्स का किया प्रतिनिधित्व

    ध्रुव को बच्चों, वयस्कों और अंतरराष्ट्रीय पाठकों से प्रशंसा मिली है।

    स्पेनिश लेखक क्रिस राइट ने ध्रुव की समीक्षा करते हुए कहा, "सुपर कमांडो ध्रुव के साथ गलती खोजना मुश्किल है। वह सबसे बेहतर तरीक़े से पूरी तरह से पागल है।"

    इसके अलावा ध्रुव ने अगस्त, 2011 में द बोस्टन ग्लोब पर गैर-अमेरिकी कॉमिक बुक के सुपरहीरो के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

    कई मौकों पर ध्रुव को आलोचकों से सकारात्मक रेटिंग भी मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    मनोरंजन

    आलिया का खुलासा, 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर संग काम करने के लिए अयान से किया था निवेदन बॉलीवुड समाचार
    नन्हीं परी की मां बनीं अभिनेत्री सुरवीन चावला, इस अंग्रेजी शब्द पर रखा ये नाम बॉलीवुड समाचार
    ब्रेकअप की खबरों के बीच हरलीन की कविता, कहीं मैसेज विक्की कौशल के लिए तो नहीं! बॉलीवुड समाचार
    कंगना की 'मेंटल है क्या' की बढ़ीं मुश्किलें, डॉक्टर्स को भी फिल्म के टाइटल-पोस्टर पर ऐतराज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025