NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें जानते हैं?
    क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें जानते हैं?
    मनोरंजन

    क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें जानते हैं?

    लेखन प्रदीप मौर्य
    October 27, 2019 | 07:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें जानते हैं?

    90 के दशक के बच्चों पर शक्तिमान का ऐसा प्रभाव था कि कई लोग आज भी इसके शुरुआती म्यूज़िक के हर एक शब्द को याद करते हैं। शक्तिमान ऐसा सुपरहीरो था, जिसने हमारी पीढ़ी के अधिकांश लोगों को प्रेरणादायक कहानियों और एक नैतिकता के साथ प्रभावित किया था। इस टीवी शो ने बच्चों का सुपरहीरो और भयानक विलेन की दुनिया परिचय करवाया और एक सांस्कृतिक घटना बन गया। आज यहाँ शक्तिमान से जुड़ी कुछ ख़ास बातें जानें।

    लाइन "ये अवतार नहीं है…" एक झूठ था

    शक्तिमान के थीम सांग में कहा गया है कि वह पुनर्जन्म (अवतार) नहीं बल्कि एक साधारण इंसान है। हालाँकि, यह बात उस समय गलत हो गई, जब हमें बताया गया कि वह वास्तव में एक संत, श्री सत्य का पुनर्जन्म है, जो महाभारत के भीष्म पितामह (मुकेश खन्ना द्वारा निभाई गई एक और प्रसिद्ध भूमिका) से प्रेरित है। ऐसा नहीं है कि हम शिकायत कर रहे हैं। इसके अलावा 'शक्ति पुंज' की कहानी भी काफ़ी अद्भुत थी।

    शो ने हिंदू पौराणिक कथाओं को शक्तिमान के साथ जोड़ा

    शक्तिमान की मूल कहानी काफ़ी दिलचस्प है। वह एक मानव है, जो कुंडलिनी योग के माध्यम से अपने शरीर के सात चक्रों को मज़बूत करने में सक्षम था और एक सुपरह्यूमन बन गया। यह छोटे बच्चों को ध्यान और योग की शुरुआत करने का एक शानदार तरीक़ा था। जैसे-जैसे सिरीज़ आगे बढ़ती गई, इसने सत्य, अहिंसा, अच्छे और बुरे की पहचान और भागवत गीता के उपदेश जैसे नैतिक विषयों पर भी ध्यान केंद्रित किया।

    शक्तिमान का दूसरा रूप एक अमेरिकी कॉमेडियन से प्रेरित था

    'गंगाधर ही शक्तिमान है' शो की एक प्रसिद्ध लाइन थी। उस समय यह लोगों की ज़ुबान पार चढ़ गया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शक्तिमान के रूप-परिवर्तन "पंडित गंगाधर विद्यासागर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री" की उपस्थिति अमेरिकी कॉमेडियन जेरी लुईस से प्रेरित थी? मुकेश खन्ना ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की कि उन्हें अपने निकले हुए दाँत और अजीब बाल का विचार जेरी लेविस से आया था।

    शो के स्पेशल इफ़ेक्ट से ख़ुश नहीं थे मुकेश खन्ना

    शो के मुख्य अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी शो के निर्माता के रूप में काम किया और शक्तिमान के उस समय के टर्मिनेटर या सुपरमैन की तरह होने वाले स्पेशल इफ़ेक्ट की कामना की थी। हालाँकि, कंप्यूटर एनिमेशन भारत में एक नई अवधारणा थी (कुछ फिल्मों को देखते हुए यह अभी भी है) और उन्हें उपलब्ध तकनीक के साथ स्पेशल इफ़ेक्ट करना था। मुकेश ने यह स्वीकार किया कि वह शक्तिमान के स्पेशल इफ़ेक्ट से बहुत ख़ुश नहीं थे।

    शक्तिमान की शक्तियाँ और विलेन

    शक्तिमान के पास कई अद्भुत शक्तियाँ थी, उनमें सुपरह्यूमन स्पीड, शक्ति स्थायित्व, टेलीपैथी, टेलीपोर्टेशन, टेलीकिनेसिस, फ्रीज-रे, आग फ़ायर करना, शरीर को बहुत ज़्यादा छोटा कर लेना, सभी प्रकाश और ध्वनि तरंगों को कंट्रोल करना, निकट-सर्वज्ञता, निकट-सर्वशक्तिमान आदि विशेष थीं। वहीं, अगर शो के विलेन की बात करें तो, वो भी कुछ कम नहीं थे। शक्तिमान के विलेन में तमराज किलविश, डॉ. जैकल, साहब, काकेदर, नताशा, इलेक्ट्रिक-मैन, कपाला, केकड़ा-मैन, जोंक जोंका, मटांडीका, स्टोन-मैन, प्लास्टा आदि प्रमुख थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    टीवी शो
    मनोरंजन
    शक्तिमान

    टीवी शो

    'लव जिहाद' को बढ़ावा देने के लिए लोग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' का बहिष्कार मनोरंजन
    न्यूज़ एंकर ने साथी अश्वेत एंकर की 'गोरिल्ला' से की तुलना, मांगनी पड़ी माफी इंस्टाग्राम
    जानिए टीवी स्टार राम कपूर ने कैसे घटाया अपना वजन और क्या है 16/8 डाइट? स्वास्थ्य
    सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने के लिए तैयार हैं संदीप आनंद कपिल शर्मा

    मनोरंजन

    दीवाली पर रिलीज़ हुई इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था धमाल दीपिका पादुकोण
    पहली बार खुद को स्क्रीन पर देख शाहरुख का ऐसा था रिएक्शन, 'नहीं होगी एक्टिंग' बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली के साथ होगी प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म? जानें सच्चाई दीपिका पादुकोण
    प्रेग्नेंट हैं बिपासा बासु? इस तस्वीर से फैन्स लगा रहे हैं कयास, देखें बॉलीवुड समाचार

    शक्तिमान

    क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं? टीवी शो
    लॉकडाउन में लोगों को याद आया अपना बचपन, फिर देखना चाहते हैं ये टीवी सीरीयल्स दूरदर्शन
    पर्दे पर वापसी करने जा रहा आपका पहला सुपरहिरो 'शक्तिमान', सीक्वल पर चल रहा है काम टीवी शो
    जानिए अब कहां हैं 'शक्तिमान' के सभी किरदार, इतने सालों में बदल गया रूप दूरदर्शन
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023