NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'गुमराह': ये मर्डर मिस्ट्री देखने से पहले जानिए 'थडम' की कहानी, जिसका हिंदी रीमेक है फिल्म
    अगली खबर
    'गुमराह': ये मर्डर मिस्ट्री देखने से पहले जानिए 'थडम' की कहानी, जिसका हिंदी रीमेक है फिल्म
    जानिए तमिल फिल्म 'थडम' की कहानी से लेकर किरदार

    'गुमराह': ये मर्डर मिस्ट्री देखने से पहले जानिए 'थडम' की कहानी, जिसका हिंदी रीमेक है फिल्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 05, 2023
    10:38 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता आदित्य रॉय कपूर फिल्म 'गुमराह' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को इसलिए भी है, क्योंकि यह हिट तमिल फिल्म 'थडम' का हिंदी रीमेक है।

    ट्रेलर में आदित्य के 2 अलग-अलग अवतार दर्शकों को पसंद आए हैं, वहीं मृणाल ठाकुर भी खाकी वर्दी में अच्छी लगी हैं।

    फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली है। अगर आप इस मर्डर मिस्ट्री को देखने के लिए उत्साहित हैं तो जान लें असल फिल्म 'थडम' की कहानी।

    आगाज

    2019 में रिलीज हुई थी 'थडम'

    क्राइम थ्रिलर फिल्म 'थडम' के निर्देशक मागीज थिरुमेनी थे। इंदर कुमार ने इसके प्रोडक्शन का काम संभाला था। फिल्म में अरुण विजय डबल रोल में थे, वहीं विद्या प्रदीप, तान्या होप और स्मृति वेंकट ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

    1 मार्च, 2019 को फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और तमिलनाडु में उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

    इस फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है।

    कहानी

    2 जुड़वां भाइयों की कहानी

    'थडम' में अरुण ने जुड़वां भाइयों का किरदार निभाया है। एक किरदार पढ़े-लिखे बिजनेसमैन का, जिसकी तरह बनने का सपना हर कोई देखता है, जबकि दूसरा किरदार जुआरी का, जो चोरी-डकैती कर जिंदगी काटता है और लोगों को चूना लगाता है। दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है।

    टि्वस्ट तब आता है, जब एक शख्स की हत्या हो जाती है और सबूत में मिलती है मोबाइल से खींची गई एक तस्वीर, जो इन दोनों भाइयों की शक्ल से मेल खाती है।

    कहानी

    एक जैसे दो चेहरों के बीच उलझकर रह जाती है पुलिस

    दोनों में किसी एक ने हत्या को अंजाम दिया है। किसी न किसी ने तो यकीनन अपने चेहरे पर मुखौटा पहना हुआ है और अपने अंदर एक खतरनाक किलर छिपा रखा है।

    इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने की जिम्मेदारी कुछ पुलिस अधिकारियों को मिलती है, जो दोनों जुड़वां भाइयों में से असली कातिल को खोजने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं, लेकिन वे धीरे-धीरे फेल होने लगते हैं।

    पूरी कहानी इसी मर्डर मिस्ट्री के आसपास घूमती है।

    जानकारी

    कहां देखें फिल्म?

    'थडम' को हिंदी में भी डब किया गया है। अगर आपने अब तक यह नहीं देखी है तो आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं, वहीं अगर आपको तमिल में फिल्म का लुत्फ उठाना है तो आप अमेजन प्राइम वीडियो पर यह देख सकते हैं।

    फिल्म

    शानदार मर्डर मिस्ट्री है 'थडम'

    'थडम' एक शानदार मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। इसका कॉन्सेप्ट बेहतरीन है। निर्देशक ने एक हिला देने वाली कहानी दर्शकों के लिए परोसी। उन्होंने हकीकत के कुछ किस्सों को बखूबी जोड़कर एक बढ़िया कहानी तैयार की, जो जहन में खास छाप छोड़ जाती है और हमेशा आपके साथ रह जाती है।

    इस फिल्म का क्लाइमैक्स भी उम्दा है। यह कुछ ऐसा है, जिसकी आपने दूर-दूर तक उम्मीद नहीं की होगी।

    अब 'गुमराह' क्या कमाल दिखाती है, यह देखने वाली बात होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड समाचार
    आदित्य रॉय कपूर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    एआर मुरुगादॉस की '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज  बॉलीवुड समाचार
    'सोरारई पोटरु' का हिंदी संस्करण इस दिन सिनेमाघरों में होगा रिलीज, अक्षय कुमार निभाएंगे अहम किरदार अक्षय कुमार
    'पुष्पा 2' से 'आदिपुरुष' तक, आ रहीं साउथ की ये फिल्में; हिंदी में भी होंगी रिलीज पुष्पा 2
    'सोरारई पोटरु' की कहानी जानिए, जिसका हिस्सा बने हैं अक्षय कुमार; जीते हैं 5 राष्ट्रीय पुरस्कार अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा से एआर रहमान तक, बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी की इन आगामी फिल्मों का दर्शकों को है इंतजार जन्मदिन विशेष
    #NewsBytesExplainer: बायोपिक बनाने के लिए किस-किस से लेनी होती है मंजूरी, जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए कुल संपत्ति विक्रांत मैसी

    आदित्य रॉय कपूर

    'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य रॉय कपूर डिज्नी+ हॉटस्टार
    एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन समेत ये बॉलीवुड कलाकार इस साल करेंगे OTT डेब्यू अजय देवगन
    आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  वरुण धवन
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार पुष्पा 2
    कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' में शिल्पा शेट्टी की एंट्री शिल्पा शेट्टी
    फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज, पुलिस को चकमा देते दिखे आदित्य रॉय कपूर आदित्य रॉय कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025