NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर ने यशराज के साथ की करियर की शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर ने यशराज के साथ की करियर की शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर
    वाणी कपूर का अब तक का फिल्मी सफर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@_vaanikapoor_)

    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर ने यशराज के साथ की करियर की शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर

    लेखन मेघा
    Aug 23, 2023
    06:35 am

    क्या है खबर?

    वाणी कपूर अपनी अदाकारी के बल पर बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं।

    अभिनेत्री ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, लेकिन यहां तक का उनका सफर इतना आसान नहीं रहा है।

    23 अगस्त, 1988 को दिल्ली में जन्मी वाणी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस खास मौके पर उनके अब तक के सफर पर नजर डालते हैं।

    पढ़ाई

    मॉडलिंग के लिए छोड़ दी थी नौकरी

    वाणी टूरिज्म में स्नातक की डिग्री लेने के बाद जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप करने लगी थीं।

    इसके बाद उन्हें आईटीसी होटल में काम मिला और यहां से ही उनका रुझान फिल्मों में अभिनय करने की ओर होने लगा।

    इसी बीच उन्हें एक कंपनी ने मॉडलिंग के लिए साइन कर लिया और उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

    इससे वाणी के पिता खुश नहीं थे, लेकिन उनकी मां ने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए उनका पूरा साथ दिया।

    पहली फिल्म

    यशराज के साथ साइन की एक साथ 3 फिल्में 

    वाणी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्में साइन करके की थी।

    2013 में उनकी पहली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' आई, जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।

    फिल्म में वाणी का अभिनय लोगों को पसंद आया और वह लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं।

    हालांकि, 2014 में आई 'बैंड बाजा बारात' की रीमेक 'आहा कल्याणम' में वाणी को ज्यादा पसंद नहीं किया गया।

    बड़ी फिल्म

    'वॉर' से की धमाकेदार वापसी

    2016 में वाणी आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। फिल्म की रिलीज से पहले काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह ढेर हो गई।

    इसके बाद अभिनेत्री 3 साल के ब्रेक के बाद सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'वॉर' से बड़े पर्दे पर वापस लौटीं, जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। दरअसल, फिल्म ने दुनियाभर में 475 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

     OTT डेब्यू

    अब 'मंडला मर्डर्स' से OTT पर कदम रखेंगी वाणी

    वाणी ने 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार, 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान खुराना और 'शमशेरा' में रणबीर कपूर जैसे बेहतरीन सितारों के साथ काम किया है।

    हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में सफल नहीं हो सकी।

    'चंडीगढ़ करे आशिकी' में एक ट्रांसजेंडर महिला के किरदार को निभाने के लिए अभिनेत्री की प्रशंसा की गई थी।

    अब वाणी थ्रिलर वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' से OTT की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वाणी कपूर
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती
    चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय इंडिगो विमान में सवार यात्री की मौत चेन्नई
    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  यशराज फिल्म्स

    वाणी कपूर

    खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं वाणी कपूर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट योग
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से आयुष्मान खुराना ने बनाई खास पहचान जन्मदिन विशेष
    वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ बॉलीवुड समाचार
    अक्षय ने साइन की मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म! इन दो हीरोइनों के साथ जमेगी जोड़ी अक्षय कुमार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: धनुष कितनी संपत्ति के मालिक हैं? चेन्नई में है आलीशान घर धनुष
    जन्मदिन विशेष: संजय दत्त की बड़ी फिल्में, जो जल्द आएंगी दर्शकों के बीच संजय दत्त
    जन्मदिन विशेष: सोनू सूद फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो  सोनू सूद
    जन्मदिन विशेष: सोनू निगम बचपन से थे गायकी के शौकीन, इन गानों से जीत लिया दिल सोनू निगम

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर से अनबन पर अमीषा पटेल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लोग मुझे उकसाना चाहते थे करीना कपूर
    कंगना रनौत ने बांधे संजय लीला भंसाली की तारीफों के पुल, निर्देशक को बताया 'लिविंग लीजेंड' कंगना रनौत
    'गदर 2' की सफलता से उत्साहित हुए निर्माता, जल्द बनेगी 'बॉर्डर 2' गदर 2 फिल्म
    क्या जिम सरभ ने बिना नाम लिए साधा रणवीर सिंह की अभिनय कला पर निशाना? रणवीर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025