NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मेट गाला 2023: आलिया से पहले इन सितारों की ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं प्रबल गुरुंग
    अगली खबर
    मेट गाला 2023: आलिया से पहले इन सितारों की ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं प्रबल गुरुंग
    आलिया भट्ट के साथ नजर आए प्रबल गुरुंग

    मेट गाला 2023: आलिया से पहले इन सितारों की ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं प्रबल गुरुंग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 02, 2023
    03:41 pm

    क्या है खबर?

    मेट गाला 2023 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

    इस बार आलिया भट्ट ने इस विश्व प्रसिद्ध कार्यक्रम में अपना डेब्यू किया है। वह पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर आईं। रेड कार्पेट पर उनका उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक है।

    आलिया की यह ड्रेस लोकप्रिय डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन की है। प्रबल का मेट गाला से पुराना नाता है।

    आइए, जानते हैं इससे पहले वह किन हस्तियों के आउटफिट तैयार कर चुके हैं।

    मेट गाला 2023

    ईशा अंबानी भी प्रबल की ड्रेस में आईं नजर

    मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रबल आलिया के साथ नजर आए।

    कार्यक्रम में आलिया आइवरी गाउन में प्रिंसेज लुक में नजर आ रही थीं। उन्होंने जानकारी दी कि उनके गाउन में 1 लाख मोती लगे हैं।

    मेट गाला 2023 में ईशा अंबानी ने भी प्रबल की डिजाइन की हुई ड्रेस में शिरकत किया। उनकी खूबसूरत सैटन-सिल्क ड्रेस अपने साड़ी लुक के लिए चर्चा में है।

    कई अन्य हस्तियां भी कार्यक्रम में प्रबल के आउटफिट में नजर आईं।

    अन्य हस्तियां

    इन हस्तियों का भी मेट गाला गाउन किया तैयार

    इससे पहले 2018 में दीपिका पादुकोण भी प्रबल के डिजाइन किए हुए रेड गाउन में रेड कार्पेट पर उतरी थीं।

    ईशा अंबानी इससे पहले 2019 में भी प्रबल आउटफिट में मेट गाला में शिरकत कर चुकी हैं। तब उन्होंने लिली रंग के भारी गाउन में रेड कार्पेट पर दस्तक दी थी।

    2018 में नताशा पूनावाला ने भी प्रबल के गाउन के साथ अपना डेब्यू किया था। नताशा बिजनसवूमन और सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला की पत्नी हैं।

    परिचय

    इन दिग्गज हस्तियों के आउटफिट बना चुके हैं प्रबल

    प्रबल गुरुंग नेपाली-अमेरिकी फैशन डिजाइनर हैं। उनके माता-पिता नेपाल के रहने वाले हैं।

    प्रबल ने अपनी शुरुआत इंग्लैंड के फ्लैग आर्ट फाउंडेशन से 2009 में की थी। अपने हुनर से उन्होंने जल्द ही दुनियाभर में नाम कमाया।

    वह विभिन्न मौकों पर मिशेल ओबामा, केट मिडलटन, कमला हैरिस जैसी हस्तियों के आउटफिट डिजाइन कर चुके हैं।

    हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में उनका कलेक्शन चर्चा में था। यहां अपने डिजाइन के लिए उन्होंने अपनी संस्कृति को आधार बनाया था।

    मेट गाला 

    क्या है दुनियाभर की हस्तियों के इकट्ठा होने की वजह?

    मेट गाला एक वार्षिक फैशन इवेंट है, जिसका दुनियाभर के फैशन प्रेमियों को इंतजार रहता है।

    इसके जरिए न्यूयॉर्क के 'म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट' के लिए धन जुटाया जाता है।

    मेट गाला 2023 में प्रबल द्वारा डिजाइन किए गए आलिया और ईशा के आउटफिट चर्चा में हैं।

    इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी यहां शिरकत की। वह निक जोनस के साथ इसमें शामिल हुईं।

    बिजनसवूमन नताशा पूनावाला भी यहां अनोखे अंदाज में नजर आईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेट गाला
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प
    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष

    मेट गाला

    मेट गाला: जानिए फैशन की दुनिया के 'ऑस्कर' के बारे में सब कुछ हॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट मेट गाला में करने जा रहीं डेब्यू, इस डिजाइनर के आउटफिट में आएंगी नजर आलिया भट्ट
    मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश अंदाज में आएंगी नजर  प्रियंका चोपड़ा
    #NewsBytesExplainer: मेट गाला में इसलिए अतरंगी अंदाज में पहुंचते हैं सितारे, जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट की निजी तस्वीरें लीक होने पर एक्शन में मुंबई पुलिस, अभिनेत्री से किया संपर्क मुंबई पुलिस
    आलिया भट्ट ने नहीं दर्ज करवाई गुपचुप तरीके से तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर्स के खिलाफ शिकायत बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का आखिरी शेड्यूल होगा बेहद दिलचस्प, जानिए क्यों करण जौहर
    यामी गौतम ने सुनाया किस्सा, तस्वीर के बहाने फैन ने बनाया उनका वीडियो; कर दिया पोस्ट यामी गौतम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025