NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: आदित्य चोपड़ा ने 'DDLJ' से की थी शुरुआत, इन फिल्मों का भी किया निर्माण 
    जन्मदिन विशेष: आदित्य चोपड़ा ने 'DDLJ' से की थी शुरुआत, इन फिल्मों का भी किया निर्माण 
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: आदित्य चोपड़ा ने 'DDLJ' से की थी शुरुआत, इन फिल्मों का भी किया निर्माण 

    लेखन मेघा
    May 21, 2023 | 07:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: आदित्य चोपड़ा ने 'DDLJ' से की थी शुरुआत, इन फिल्मों का भी किया निर्माण 
    आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी बेहतरीन फिल्में

    बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में शुमार आदित्य चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 21 मई, 1971 को मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा के घर हुआ था। 18 साल की उम्र में सहायक निर्देशक के तौर पर पिता के साथ काम शुरू करने करने वाले आदित्य को कैमरे के आगे आने से परहेज था, लेकिन उनकी कैमरे के पीछे की समझ लाजवाब थी। ऐसे में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई। आइए उनके बारे में जानते हैं।

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

    आदित्य ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) के साथ की थी, जिसे बॉलीवुड की सबसे सफल रोमांटिक फिल्म माना जाता है। 23 साल की उम्र में यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसके निर्देशन के साथ उन्होंने इसे लिखा भी था। 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे, जिसमें दोनों को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    मोहब्बतें

    आदित्य की निर्देशक के तौर पर दूसरी फिल्म 'मोहब्बतें' थी, जो 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी शाहरुख मुख्य भूमिका में थे, वहीं उनके साथ अमिताभ बच्चन, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, ऐश्वर्या राय और जिमी शेरगिल भी शामिल थे। इस रोमांटिक-ड्रामा को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    रब ने बना दी जोड़ी

    2008 में आदित्य 8 साल के ब्रेक के बाद 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ वापस लौटे थे। इसमें शाहरुख की जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ बनी थी, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थीं। एक साधारण-से व्यक्ति सूरी और उसकी पत्नी तानी की इस कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    बेफिक्रे

    2016 में रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' आदित्य के निर्देशन में बनी चौथी फिल्म थी। यह फिल्म रोमांस से भरपूर है, जिसे आदित्य ने लिखा और प्रोड्यूस किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। आदित्य यशराज फिल्म्स के मालिक हैं और ऐसे में वह कई फिल्मों का निर्माण करते हैं। यशराज के बैनर तले ही रणवीर ने 'बैंड बाजा बारात' और वाणी कपूर ने 'शुद्ध देसी रोमांस' से डेब्यू किया था।

    कविताएं लिखने का शौक भी रखते हैं आदित्य

    आदित्य को कविताएं लिखने का भी शौक है। 'DDLJ' में काजोल की कविता 'ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, अनदेखा अनजाना कोई आने लगा ख्यालों में' और 'जब तक है जान' की 'तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां' उन्होंने ही लिखी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    आदित्य चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    आदित्य चोपड़ा

    शाहरुख खान की 'जवान' से जुड़े आदित्य चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यशराज फिल्म्स ने संभाली कमान शाहरुख खान
    वॉर 2: मेजर कबीर के किरदार में लौट रहे हैं ऋतिक रोशन, जल्द शुरू होगी शूटिंग ऋतिक रोशन
    'द रोमांटिक्स' में आदित्य चोपड़ा बोले- उदय चोपड़ा को स्टार नहीं बना सका YRF यशराज फिल्म्स
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: जूनियर एनटीआर की हिट फिल्में, जिनका हिंदी में भी लुत्फ उठा सकते हैं आप जूनियर एनटीआर
    जन्मदिन विशेष: नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: नवाजुद्दीन की आने वाली फिल्में, मिलेगा कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का डोज नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    नुसरत भरूचा ने टीवी से की थी शुरुआत, अब एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों  नुसरत भरूचा

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' का नया पोस्टर जारी, 20 मई से क्या है कनेक्शन? कार्तिक आर्यन
    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह प्रियंका चोपड़ा
    गदर 2: सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी सनी देओल की फिल्म गदर 2 फिल्म
    शाहरुख खान ने सबकुछ उजड़ जाने के बाद खड़ा किया अपना परिवार- मनोज बाजपेयी शाहरुख खान
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023