'किंग' फिल्म के सेट से वायरल हुई फोटो, शाहरुख खान का ये लुक आया सामने
शाहरुख खान की नई एक्शन थ्रिलर 'किंग' के सेट से एक फोटो लीक हो गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।
इस तस्वीर में शाहरुख खान को पहचानना तक मुश्किल लग रहा है। उनके बाल बिखरे हुए हैं, लंबी दाढ़ी-मूंछें हैं और उन्होंने काले रंग के कपड़े पहने हैं। शाहरुख धुएं से भरे एक गोदाम में हाथ में लोहे की रॉड पकड़े खड़े हैं और उनके आसपास कई लाशें भी दिख रही हैं।
यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे बड़े सितारे
'किंग' में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम नजर आएंगे।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस साल मई में भी फिल्म की एक एक्शन से भरी तस्वीर सामने आई थी, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी थी।
फिल्म की कहानी अभी तक एक रहस्य बनी हुई है, लेकिन इन शुरुआती झलकयों ने 'किंग' को इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड फिल्म बना दिया है।