LOADING...
एसएस राजामौली की 'वाराणसी' में जुड़ेगा एक और सुपरस्टार, नाम सुनकर हाेगे खुश
फिल्म 'वाराणसी' में होगी एक और सुपरस्टार की एंट्री

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' में जुड़ेगा एक और सुपरस्टार, नाम सुनकर हाेगे खुश

Feb 18, 2026
06:39 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। खासतौर पर, फिल्म से जुड़े लगातार आने वाले अपडेट इस भव्य परियोजनाओं के लिए लोगों की उम्मीदों को दोगुना कर रहे हैं। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन पहले ही इस फिल्म का हिस्सा हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज इस परियोजना से जुड़ चुके हैं। ताजा अपडेट में एक और अभिनेता के शामिल होने की चर्चा चल रही है।

कास्टिंग

ये सुपरस्टार 'वाराणसी' में हो सकता है शामिल

इंडिया टुडे के मुताबिक, सुपरस्टार किच्चा सुदीप 'वाराणसी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वैसे तो निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर यह अपडेट सही साबित होता है, तो किच्चा और राजामौली का यह तीसरा सहयोग होगा। इससे पहले उन्हें फिल्म 'ईगा' (2012) में देखा गया था, जिसका निर्देशन राजामौली ने किया था। यही नहीं, प्रभास की फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' में भी सुपरस्टार ने छोटा लेकिन यादगार किरदार निभाया था।

बयान

किच्चा सुदीप ने कैमियो पर कही थी ये बात

अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मार्क' के प्रमोशन के दौरान, किच्चा ने कैमियो भूमिकओं के प्रति अपना नजरिया साझा किया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह के किरदारों का महत्व और उद्देश्य होना चाहिए, न कि सिर्फ एक उपस्थिति। उनके इस बयान को अब ताजा अपडेट से जोड़कर देखा जा रहा है जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ रही है। बता दें, 'वाराणसी' की कहानी वी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। यह 7 अप्रैल, 2027 दुनियाभर में रिलीज होगी।

Advertisement