Loading...
कियारा-सिद्धार्थ फिर बनने वाले हैं माता-पिता, इस प्यारी तस्वीर के साथ दी दूसरे बच्चे की खुशखबरी
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने जा रहे माता-पिता

कियारा-सिद्धार्थ फिर बनने वाले हैं माता-पिता, इस प्यारी तस्वीर के साथ दी दूसरे बच्चे की खुशखबरी

Oct 07, 2026
11:21 am

क्या है खबर?

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा कर फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। इस खास पोस्ट में उनकी बेटी सरायाह भी बेहद प्यारे अंदाज में नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ और कियारा की इस गुड न्यूज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सितारे उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

ऐलान

एक बार फिर सबसे महान उपहार मिला- कियारा-सिड

कियारा-सिड ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'एक बार फिर सबसे महान उपहार से नवाजे गए हैं, हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है।'

साझा की गई तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सरायाह हाथों में बुने हुए छोटे बच्चों के जूते (बूटिज) थामे नजर आ रहे हैं। ये अंदाज काफी हद तक उनकी बेटी सरायाह के जन्म की घोषणा से मेल खाता है, जब उन्होंने ठीक इसी तरह प्रशंसकाें के साथ खुशखबरी साझा की थी।

बधाई

करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा तक ने बरसाया प्यार

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। फैंस से लेकर बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने इस खास मौके पर प्यार बरसाया।

सिद्धार्थ के मार्गदर्शक और फिल्म निर्माता करण जौहर ने सबसे पहले कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, 'लव लव यू', वहीं अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, रिया कपूर और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई हस्तियों ने भी प्यारभरी प्रतिक्रिया देकर इस जोड़ी को ढेरों बधाइयां दीं।

ADVERTISEMENT

खूबसूरत सफर

साल 2023 में शादी, 2025 में पहली बेटी और अब दूसरी खुशखबरी

कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान में शादी की थी। इसके बाद 2025 में उन्होंने अपनी पहली बेटी सरायाह का स्वागत किया।

अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले इस जोड़े ने हमेशा अपने खास पलों को अपनी शर्तों पर फैंस के साथ साझा किया है।

अब इस नई घोषणा के साथ, कियारा और सिद्धार्थ एक बार फिर माता-पिता बनने के खूबसूरत सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT