कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्मी पर्दे पर साथ आएंगे? पोस्ट देख झूमे फैंस
क्या है खबर?
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्यार की कहानी फिल्मी पर्दे से शुरू हुई थी। दोनों पहली बार युद्ध-ड्रामा फिल्म 'शेरशाह' (2021) में नजर आए थे। इसके बाद से दोनों फिल्मों में तो एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें पर्दे पर दोबारा एक साथ देखने के लिए फैंस उतावले हैं। अब लगता है कि कियारा और सिद्धार्थ अपने चाहने वालों की इस दिली ख्वाहिश को पूरा करने जा रहे हैं। फैंस को उनकी सोशल मीडिया गतिविधि से तो यही संकेत मिला है।
पोस्ट
कियारा आडवाणी की पोस्ट ने खींचा ध्यान
कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ के साथ कुछ पेशेवर तस्वीरों का कोलाज साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिनेता से पूछा, 'काम या ज़िंदगी?' सिद्धार्थ ने तुरंत जवाब देते हुए कियारा की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और लिखा, 'मैं अपनी ज़िंदगी के साथ काम कर रहा हूं।' दोनों की इस गोलमोल बात से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कियारा और सिद्धार्थ बड़े पर्दे पर साथ आ रहे हैं।
पुष्टि
फैंस कर रहे आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
कियारा और सिद्धार्थ ने साथ काम करने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। लोग भी आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। निजी जिंदगी की बात करें, तो इस जोड़े ने फरवरी 2023 में भव्य शादी की थी। 2 साल बाद 2025 में दोनों ने अपनी बेटी सयाराह मल्होत्रा का स्वागत किया। इस खुशखबरी को उन्होंने पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया था।