NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी फरवरी 2023 में होगी?
    अगली खबर
    क्या कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी फरवरी 2023 में होगी?
    फरवरी 2023 में होने वाली है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी

    क्या कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी फरवरी 2023 में होगी?

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 31, 2022
    12:24 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तारीख सामने आ गई है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की ही तरह कियारा और सिद्धार्थ ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान का जैसलमेर पैलेस होटल बुक किया है।

    आइए, शादी से जुड़े अन्य इंतजामों के बारे में जानते हैं।

    जानकारी

    4 फरवरी से शुरू होंगे प्री-वेडिंग कार्यक्रम

    E-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बी-टाउन कपल अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे, वहीं प्री-वेडिंग कार्यक्रम की शुरुआत 4 फरवरी से हो जाएगी।

    बताया जा रहा है कि कपल की शादी के लिए 3 फरवरी से ही जैसलमेर पैलेस होटल पर टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है।

    अभी तक कियारा-सिद्धार्थ की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    स्पॉट

    नए साल का जश्न मनाते नजर आए सिद्धार्थ-कियारा

    शादी की खबरों के बीच 29 दिसंबर को कियारा और सिद्धार्थ को मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट किया गया था।

    दोनों की तस्वीरें देखने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे थे कि दोनों, नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश गए हुए हैं।

    अब हाल ही में एक फोटो सामने आई है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा नजर आ रहे हैं।

    दोनों के साथ रिद्धिमा साहनी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और नीतू कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।

    कहानी

    ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी

    सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम किया था। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं।

    बीते दिनों 'कॉफी विद करण' में दोनों ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी।

    सिद्धार्थ ने शो के काउच पर कियारा संग शादी होने की बात भी कही थी।

    इसी काउच पर विक्की कौशल ने भी कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की थीं जिसके बाद उनकी शादी हो गई।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं सिद्धार्थ-कियारा की अपकमिंग फिल्म

    सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' में दिखे थे।

    अब 'मिशन मजनू' में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। उन्हें वर्धन केतकर की फिल्म 'थाडम' में भी देखा जाएगा।

    कियारा के खाते से भी कई फिल्में जुड़ी हैं। वह 'सत्यप्रेम की कथा', 'गोविंदा नाम मेरा' और 'RC 15' जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं।

    उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जुगजुग जियो' में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    कियारा आडवाणी

    कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' 20 मई को सिनेमाघरों में आएगी तब्बू
    क्या सिद्धार्थ-कियारा का हो गया ब्रेकअप? बंद हुआ मिलना-जुलना बॉलीवुड समाचार
    'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर जारी, मंजुलिका बनीं कियारा से भिड़ते दिखे कार्तिक आर्यन फिल्म का ट्रेलर
    रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    'शेरशाह' ने रचा इतिहास, भारत में अमेजन प्राइम पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी करण जौहर
    रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज में कौन सा अभिनेता दिखेगा? बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रोहित शेट्टी ने एक वेब सीरीज के लिए मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की 'मिशन मजनू' अगले साल इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी की शादी

    17 साल बाद हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या इस साल शादी करने वाले हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल? बॉलीवुड समाचार
    कब और कहां होगी विग्नेश शिवन-नयनतारा की शादी? थीम और मेहमानों की सूची आई सामने दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आनाथालयों और वृद्धाश्रमों में नयनतारा-विग्नेश का रिसेप्शन, 1 लाख से ज्यादा लोगों को दावत दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025