LOADING...
कियारा आडवाणी ने ससुर सुनील मल्होत्रा के लिए साझा किया भावुक पोस्ट, लिखी ये बात
कियारा आडवाणी अपने ससुर को याद करते हुए भावुक हुईं

कियारा आडवाणी ने ससुर सुनील मल्होत्रा के लिए साझा किया भावुक पोस्ट, लिखी ये बात

Feb 18, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 17 फरवरी को अपने पिता सुनील मल्होत्रा के निधन की खबर साझा की थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए अच्छे पलों की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लंबा-चौड़ा भावुक संदेश भी लिखा। जिसके बाद कई फिल्मी सितारों ने उन्हें ढांढस बंधाया। अब सिद्धार्थ की पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने ससुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके ससुर ने उनका 'खुले दिल से' स्वागत किया था।

दर्द

कियारा आडवाणी का छलका दर्द, ससुर को याद करके भावुक हुई

कियारा ने अपनी शादी की फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'शुरुआत से ही आपने खुले दिल से, गहरी समझदारी से और बिना शर्त प्रेस से मेरा स्वागत किया। आपकी गर्मजोशी हमेशा बनी रही। आपकी उदारता सहज थी। परिवार के प्रति आपका प्रेम आपके हर काम के मुख्य था। आप ध्यान से सुनते थे। आप छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे। आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत बल और आपका कोमल दिल हमेशा मेरे साथ रहेंगे।'

पोस्ट

इन सितारों ने पोस्ट पर भेजा प्यार

उन्होंने आगे लिखा, 'आप कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्रेम की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सब में जिंदा रहेगा। शांति से आराम करें। आपको हमेशा याद किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा।' कियारा की पोस्ट पर करण जौहर, महीप कपूर, नेहा धूपिया और मनीष मल्होत्रा ने लाल दिल वाला इमोजी भेजा है। बता दें, सिद्धार्थ के पिता सुनील पूर्व मर्चेंट नेवी कैप्टन थे। 13 फरवरी को दिल्ली में उनका निधन हो गया था।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement