'टॉक्सिक' से पहले देखें कियारा आडवाणी की ये शानदार फिल्में, OTT पर हैं मौजूद
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह यश के साथ नजर आएंगी और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले अगर आप कियारा की शानदार अदाकारी देखना चाहते हैं, तो उनकी कई बेहतरीन फिल्में OTT पर उपलब्ध हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप घर बैठे कौन-कौन सी फिल्में देख सकते हैं।
#1 & #2
'वॉर 2' और 'भूल भुलैया 2'
स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कियारा एक्शन-पैक्ड अवतार में नजर आई थीं। इस फिल्म का लुफ्त आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।
साल 2022 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कियारा के साथ कार्तिक आर्यन ने धमाल मचाया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'जुग जुग जियो' और 'कबीर सिंह'
साल 2022 में आई फैमिली ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जियो' में कियारा के साथ-साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी हैं। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
साल 2019 में रिलीज हुई कियारा की फिल्म 'कबीर सिंह' में उनके साथ शाहिद कपूर भी थे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'शेरशाह'
फिल्म 'शेरशाह' 2021 में OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।