Loading...
'टॉक्सिक' की ट्रोलिंग पर कियारा आडवाणी का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- लोग हमेशा ईमानदारी से जुड़ते हैं
'टॉक्सिक' की ट्रॉलिंग पर क्या बोलीं कियारा आडवाणी?

'टॉक्सिक' की ट्रोलिंग पर कियारा आडवाणी का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- लोग हमेशा ईमानदारी से जुड़ते हैं

Jul 31, 2026
02:46 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में गैंगस्टर ड्रामा 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपनी भूमिका पर खुलकर बात की है। उन्होंने इसे अपने करियर का अब तक का सबसे रचनात्मक और संतुष्टि देने वाला किरदार बताया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। आरोप है कि फिल्म के प्रचार में महिला किरदारों का इस्तेमाल महज दिखावे के लिए किया गया है। अब इस पर कियारा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सराहना

कियारा ने की महिला किरदारों की तारीफ

'टॉक्सिक' के विवादित टीजर और महिलाओं के आपत्तिजनक फिल्मांकन के आरोपों के बीच कियारा का अनुभव बिल्कुल अलग है।

फिल्म पर उठे विवादों के विपरीत, कियारा ने नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया।

उन्होंने फेमिना को दिए इंटरव्यू में कहा कि हर अभिनेत्री ने कहानी में अपनी अलग पहचान जोड़ी है और दर्शक इन मजबूत महिला किरदारों को एक ही सिनेमाई दुनिया में एक साथ देखना यकीनन बेहद पसंद करेंगे।

मंत्रमुग्ध

'नादिया' के किरदार ने कियारा पर चलाया जादू

कियारा ने बताया, "मैं अपने किरदार को लेकर निर्देशक की बेहतरीन सोच के कारण 'टॉक्सिक' से जुड़ी। फिल्म की कहानी सुनते ही मैं 'नादिया' के बारीकी और गहराई से लिखे गए किरदार पर मंत्रमुग्ध हो गई थी।"

उन्होंने आगे कहा कि इस रोल के लिए मजबूती, लाचारी, पागलपन, सनक, संवेदनशीलता और बेरुखी जैसी कई भावनात्मक परतों की जरूरत थी। 'नादिया' के इस दमदार किरदार ने उन्हें वो सब कुछ दिया, जिसकी चाहत हर कलाकार को होती है।

ADVERTISEMENT

प्यार

रोल की तैयारी के दौरान कियारा को फिर से हुआ एक्टिंग से प्यार

कियारा ने ये भी कहा कि यह रोल उनके करियर के ऐसे मोड़ पर आया, जब वो इस तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए पूरी तरह तैयार थीं।

उन्होंने कहा, "मुझे महसूस हुआ कि मैं अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां मेरे अंदर इतने भारी-भरकम किरदार को निभाने का आत्मविश्वास आ गया था।"

कियारा ने बताया कि फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के दौरान उन्हें फिर से अपने काम से प्यार हो गया।

ADVERTISEMENT

पहचान

"स्टारडम दर्शकों को थिएटर तक लाता है, पर दिल में कहानी बसती है"

कियारा ने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव पर भी बात की। हिंदी और तेलुगू सिनेमा के बाद कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' से जुड़कर उन्होंने माना कि इससे स्टारडम और कहानियों को लेकर उनका नजरिया बदला है।

कियारा ने कहा, "लोग हमेशा ईमानदारी और सच्चाई से जुड़ते हैं।"

उन्होंने आगे जोड़ा कि स्टारडम भले ही दर्शकों को थिएटर तक खींच लाए, लेकिन अंत में कहानी ही है जो उनके दिलों में हमेशा के लिए बस जाती है।

फिल्म

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के नारायण और यश ने किया है।

मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT