करीना कपूर को कियारा आडवाणी ने दिया बड़ा झटका, हथिया ली ये 100 करोड़ी फिल्म
क्या है खबर?
यश के साथ 'टॉक्सिक' में नजर आ रहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी के हाथ एक और बड़ा और धमाकेदार प्रोजेक्ट लग गया है। खबरों की मानें तो कियारा जल्द ही करीना कपूर खान की हिट फिल्म 'की एंड का' के सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। निर्देशक आर बाल्की इस कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। करीना के किरदार में कियारा को देखना उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होने वाला है।
कहानी
पुरानी कहानी नहीं, नई स्क्रिप्ट पर बनेगा सीक्वल
कियारा से साल 2016 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'की एंड का' के सीक्वल 'की एंड का 2' में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिए आर बाल्की बातचीत चल रही है। ये अपडेट साउथ स्टार यश के साथ उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने के बाद सामने आया है।
जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय इस फ्रेंचाइजी के लिए एक बिल्कुल नई कहानी तैयार कर रहे हैं।
पसंद
कियारा ने भी दिखाई है फिल्म में दिलचस्पी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी तो दिखाई है, लेकिन अभी तक उन्होंने इसे आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है।
निर्माता फिलहाल फिल्म के लिए उनके साथ हीरो की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी का नाम तय नहीं हुआ है। फिल्म अभी बनने की शुरुआती तैयारी (प्री-प्रोडक्शन) में है। अगर सब कुछ सही रहा तो 2026 के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।
पिछली फिल्म
'की एंड का' ने बॉक्स ऑफिस पर छापे थे 100 करोड़
फिल्म के निर्देशक, बाकी कलाकारों और 'की एंड का 2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी या OTT प्लेटफॉर्म पर, इससे जुड़ी बाकी जानकारियां अभी गुप्त रखी गई हैं।
साल 2016 में आई मूल 'की एंड का' में करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य रोल में थे। इसमें पति-पत्नी के नए अंदाज से समाज की सोच बदलने की कोशिश की गई थी। महज 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
चर्चा में फिल्म
'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं कियारा
कियारा अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी और साउथ स्टार यश के अभिनय से सजी इस फिल्म में कियारा 'नादिया' का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म में उनके और यश के बोल्ड सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कुछ दृश्यों की वजह से कियारा को ट्रोलिंग और आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।