खुशी कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में खरीदा अपार्टमेंट, चुकाए पूरे इनते करोड़
मनोरंजन
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक नया और छोटा अपार्टमेंट खरीदा है।
यह अपार्टमेंट 180 वर्ग फुट का है, जिसके लिए उन्होंने 63 लाख रुपये चुकाए हैं। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 1 सितंबर, 2026 को कराई गई है।
समतादीप बिल्डिंग में खुशी ने खरीदा फ्लैट
खुशी कपूर का यह नया आशियाना 25वीं रोड पर बनी समतादीप बिल्डिंग में है। यह इलाका फिल्मी सितारों के पड़ोस और बड़े बॉलीवुड स्टूडियो तक आसान पहुंच के लिए जाना जाता है, इसलिए इसकी लोकेशन बेहद खास है।
उन्होंने अपने फ्लैट के कारपेट एरिया के लिए करीब 35,000 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से पैसे दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 3.15 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है।
यह फ्लैट आकार में भले ही छोटा हो, लेकिन इसकी लोकेशन बहुत खास है।