आयुष्मान खुराना बने अगले 'प्रेम'! सूरज बड़जात्या की फिल्म में शरवरी संग दिखेंगे
अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शरवरी, सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ये प्यार मोल लिया' में साथ काम करते दिखेंगे। यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म होगी, जो 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज इस फिल्म का ऐलान करते हुए बताया गया कि आयुष्मान बॉलीवुड के अगले 'प्रेम' के रूप में सामने आएंगे। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। इस फिल्म से सूरज बड़जात्या अपनी खास शैली में वापसी कर रहे हैं।
आयुष्मान और शरवरी की आने वाली फिल्में
इन दोनों सितारों (आयुष्मान और शरवरी) के पास इस प्रोजेक्ट के अलावा भी कई और फिल्में भी हैं। आयुष्मान की 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं 'उड़ता तीर' 11 सितंबर को रिलीज होगी। शरवरी, दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'मैं वापिस आऊंगा' में नजर आएंगी, जो 12 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा, उनकी एक और फिल्म 'अल्फा' 10 जुलाई को दर्शकों के सामने होगी।