LOADING...
'खतरों के खिलाड़ी 15' में इन प्रतियोगियों की हो सकती है वापसी, मिला बड़ा संकेत
'खतरों के खिलाड़ी 15' पर आया अपडेट

'खतरों के खिलाड़ी 15' में इन प्रतियोगियों की हो सकती है वापसी, मिला बड़ा संकेत

Apr 28, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्‌टी का स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इस साल आने को तैयार है। चूंकि यह शो 2 साल बाद टीवी पर लौट रहा है, इसलिए निर्माता इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। प्रतियोगियों से जुड़ी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि इस बार कुछ पूर्व प्रतियोगियों पर दोबारा से दांव लगाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन पुराने चेहरों ने खुद इस बात का संकेत दिया है।

पोस्ट

इन सितारों ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

टीवी के कुछ चहेते सितारों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उंगलियों से 'K' अक्षर बनाकर तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल होने का आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया, लेकिन उनकी तस्वीरों से संकेत जरूर मिल रहा है कि वह शो में दोबारा आ सकते हैं। इनमें हिना खान, अली गोनी, रुबीना दिलैक, निया शर्मा, करण वाही, जैस्मिन भसीन और भारती सिंह शामिल हैं। यह सभी 'खतरों के खिलाड़ी' के पुराने सीजन का हिस्सा रहे हैं।

शो

नए चेहरों में इन सितारों की चर्चा

नए चेहरे के तौर पर 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रहीं फरहाना भट्‌ट और अभिनेत्री शगुन शर्मा का नाम सामने आया है। खबरों के अनुसार, ईशा मालवीय, हर्ष गुजराल, अंकित गुप्ता, ऋषभ जायसवाल और गौरव खन्ना भी नजर आ सकते हैं। फिलहाल शो के प्रीमियर की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे जून के आखिर में, या फिर जुलाई की शुरुआत में कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित किया जा सकता है।

Advertisement