'खतरों के खिलाड़ी 15' का इंतजार खत्म, इस दिन से शुरू होगा डर का नया दौर
क्या है खबर?
रोहित शेट्टी का स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' अगले महीने लौट रहा है। निर्माताओं ने आखिरकार शो का प्रोमो जारी कर दिया है और साथ में रिलीज तारीख का खुलासा भी हो गया है। प्रोमो देखने के बाद दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। इस बार शो में नए चेहरों के साथ-साथ कुछ पुराने धुरंधर भी अपने डर का सामना करने के आ रहे हैं। शूटिंग पिछले हफ्ते ही दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में पूरी हुई है।
प्रोमो
इन दिन से टीवी पर लौटेगा
प्रोमो में सबसे पहले 'चेतावनी' लिखी नजर आती है। इसके बाद रोमांच और डर का खेल शुरू होता है। रोहित कहते हैं, 'यहां जान की बाजी तो हमेशा लगती है, लेकिन इस बार बोली लगेगी डर की।' प्रोमो में ऋत्विक धनजानी, रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, ओरी समेत खिलाड़ी स्टंट के दौरान चीखते-चिल्लाते दिख रहे हैं। इससे साफ है कि शो का ये सीजन काफी धमाकेदार होगा। इसका प्रीमियर 25 जुलाई, 2026 से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
KKK 15 from 25 July #KKK15 #KhatronKeKhiladi15 pic.twitter.com/YQSkRb4xKL
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) June 25, 2026