पृथ्वीराज की 'खलीफा' की शूटिंग हुई पूरी, 2026 में खुलेगा सोने की तस्करी का राज
बहुप्रतीक्षित रिवेंज थ्रिलर 'खलीफा' की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के निर्देशक विशाख हैं और पृथ्वीराज इसमें 'आमिर अली' का किरदार निभा रहे हैं। पृथ्वीराज ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी देते हुए बताया कि 'खलीफा' की शूटिंग खत्म हो गई है।
फिल्म अब 20 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
क्या है 'खलीफा' की कहानी?
फिल्म एक बड़े सोने की तस्करी के रैकेट पर आधारित है, जिसका जाल मिडिल ईस्ट, लंदन, नेपाल और केरलम तक फैला हुआ है।
फिल्म में आमिर अली का किरदार उनके दादा अहमद अली से जुड़ा है, जो भारतीय इतिहास के एक बड़े और कुख्यात तस्कर थे।
फिल्म का टीजर देखकर लगता है कि इसमें धमाकेदार एक्शन और रोंगटे खड़े कर देने वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।
खास बात यह है कि इस मल्टी-स्टारर थ्रिलर में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश मलयालम सिनेमा में कदम रख रहे हैं।