किसान ने 'दृश्यम 3' के निर्माताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला?
केरलम के किसान आर.डी. राजीव ने फिल्म 'दृश्यम 3' के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
राजीव का कहना है कि फिल्म में उनकी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर `केएल 69 डी 2772` उनकी इजाजत के बिना इस्तेमाल किया गया है।
राजीव ने बताया कि जब से उन्होंने पर्दे पर मोहनलाल के किरदार की कार पर अपनी नंबर प्लेट देखी है, तब से लोग उन्हें चिढ़ा रहे हैं।
कई बार लोग मजाक में कहते हैं कि शायद वे भी फिल्म की कहानी के किसी अपराध में शामिल हैं।
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर तोड़ रही सारे रिकॉर्ड
राजीव चाहते हैं कि उनकी नंबर प्लेट वाले दृश्यों को फिल्म से हटा दिया जाए। साथ ही, वे निर्माताओं से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं। जब तक ये मामला सुलझ नहीं जाता है, तब तक फिल्म पर रोक लगा दी जाए।
वहीं, दूसरी ओर 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लगातार कमाई के नए कीर्तिमान रच रही है और मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक बन चुकी है।