Loading...
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में तमिल सिनेमा का डंका, कीर्ति सुरेश की 'डोरोथी' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 'डोरोथी' का जलवा

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में तमिल सिनेमा का डंका, कीर्ति सुरेश की 'डोरोथी' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Sep 12, 2026
05:38 pm

क्या है खबर?

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कीर्ति सुरेश ने अपनी फिल्म 'डोरोथी' के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ तमिल सिनेमा का डंका बजा दिया है। इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कीर्ति सुरेश के साथ निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज, सह-कलाकार सनंत व ऋषिकांत और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा व अचिंत जैन भी मौजूद रहे। टोरंटो के मंच पर फिल्म का प्रीमियर बेहद शानदार रहा, जहां इसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

वाहवाही

'डोरोथी' के प्रीमियर पर गूंजीं तालियां

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में 'डोरोथी' का प्रीमियर तमिल सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुआ।

अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रदर्शित इस फिल्म को स्क्रीनिंग के बाद धमाकेदार स्टैंडिंग ओवेशन (खड़े होकर तालियां) मिला।

अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर कीर्ति सुरेश ने इस मंच पर तमिल सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय सिनेमा के दायरे से निकलकर वैश्विक स्तर पर पहुंची 'डोरोथी' की इस शानदार शुरुआत ने फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

जलवा

ग्लोबल मंच पर 'डोरोथी' का धमाल

रेड कार्पेट पर निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज, स्टार कास्ट और ऑस्कर विजेता निर्माताओं के साथ कीर्ति सुरेश की मौजूदगी ने 'डोरोथी' के ग्लोबल मंच में चार चांद लगा दिए।

स्क्रीनिंग के बाद मिले स्टैंडिंग ओवेशन ने पूरी टीम के लिए इस मौके को बेहद यादगार बना दिया। हालांकि, फिल्म की थिएटर रिलीज की तारीख का इंतजार अभी बाकी है, लेकिन TIFF में चयन ने 'डोरोथी' को दुनियाभर के दर्शकों और फिल्म दिग्गजों के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई है।

ADVERTISEMENT