LOADING...
केके मेनन की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का आया टीजर, इस तारीख को होगी रिलीज

केके मेनन की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का आया टीजर, इस तारीख को होगी रिलीज

Jul 09, 2026
02:33 pm

क्या है खबर?

'द पिरामिड स्कीम' और 'ग्राम चिकित्यालय' की रिलीज के बाद, अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अगली सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ऐलान कर दिया है। केके मेनन के मुख्य किरदार वाली इस सीरीज का निर्माण पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। सीरीज में कुल 7 एपिसोड शामिल हैं, जिनका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इसका प्रीमियर भारत के साथ-साथ दुनियाभर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में हिंदी और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगा।

रिलीज

जानिए कब रिलीज होगी 'आदर्श बाल विद्यालय'

'आदर्श बाल विद्यालय' की कहानी एक बदहाल स्कूल के हेडमास्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो इसे सुधारने की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए वह शिक्षकों की टीम लाते हैं। हालांकि, इस सफर में कई चुनौतियां और संघर्ष भी उनके आड़े आते हैं। सीरीज में अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट और अभिमन्यु सिंह समेत कई कलाकार मौजूद हैं। यह 24 जुलाई, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement