कविता कौशिक ने की छात्र प्रदर्शनकारियों के लिए हमदर्दी की अपील, जवाबदेही पर दिया जोर
अभिनेत्री कविता कौशल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया है।
ये छात्र NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के आरोप लगने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
कविता ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दिल्ली पुलिस से अपील की कि वे प्रदर्शनकारियों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान से पेश आएं।
कविता ने जवाबदेही पर दिया जोर
कविता ने शिक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही को बहुत जरूरी बताया, खासकर उन छात्रों के लिए, जो आगे चलकर डॉक्टर बनने वाले हैं।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बल प्रयोग न करने की अपील की, और उनसे कहा, 'मेरे देश के बच्चों या नागरिकों पर हाथ मत उठाइए।'
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे सोचें कि अगर उनके अपने बच्चे इस स्थिति में होते तो उन्हें कैसा लगता। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही काम करें।