LOADING...
'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन लेकर लौट रहे अमिताभ बच्चन, दिया ये अपडेट
'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन का ऐलान

'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन लेकर लौट रहे अमिताभ बच्चन, दिया ये अपडेट

Mar 04, 2026
07:34 pm

क्या है खबर?

महानायक अमिताभ बच्चन कई साल से क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी करते आ रहे हैं। 2025 में शो का 17वां सीजन प्रसारित किया गया था जिसे अन्य सीजन की तरह ही लोकप्रियता हासिल हुई। अब निर्माता 'KBC' का 18वां सीजन लाने तैयारी कर रहे हैं जिसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि एक बार फिर अमिताभ को इस शो के साथ बतौर होस्ट वापसी करते हुए देखा जाएगा।

ऐलान

'KBC' के नए सीजन का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

निर्माताओं ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन का ऐलान करते हुए प्रोमो साझा किया है। वीडियो में अमिताभ दिखाई देते हैं जो मजेदार अंदाज में फैंस को नए सीजन का तोहफा देने की तैयारी करते दिखे हैं। प्रोमो में आगे बताया गया कि शो के लिए पंजीकरण 9 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इसमें हिस्सा लेकर लोग शो में आने का मौका हासिल कर सकते हैं। बता दें, 'KBC' सोनी टीवी के अलावा, सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

Advertisement